विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर मचाएंगे बल्ले से 'बवंडर', गारंटी लेकर चल रहे साथ, जानें क्या है वो 5 का राज

Vaibhav Suryavanshi Will Repeat History vs LSG IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की नजर आज लखनऊ के गेंदबाजों की धुलाई करने पर होगी, करो या मरो मुकाबले में वो टीम के लिए बड़ी उम्मीद हैं

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर मचाएंगे बल्ले से 'बवंडर', गारंटी लेकर चल रहे साथ, जानें क्या है वो 5 का राज
Vaibhav Suryavanshi Will Repeat History vs LSG IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi Will Repeat History vs LSG, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 64वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा. दिल्ली में लगातार तीसरी हार का सामना करने के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद राजस्थान के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से यह घरेलू मुकाबला बेहद निर्णायक है. इस करो या मरो के मैच में सबकी नजरें रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जो आज जयपुर के इसी मैदान पर अपनी पसंदीदा 'पिच नंबर 5' पर उतरने वाले हैं.

यह वही जादुई पिच है जहां इसी सीजन में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 37 गेंदों पर 103 रनों की खूंखार शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. आज उसी 5 नंबर पिच पर वापसी के साथ ही फैंस को पूरी गारंटी है कि वैभव के बल्ले से एक बार फिर चौकों-छक्कों का बवंडर आना बिल्कुल तय है.

इस सीजन में बल्ले से कोहराम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी का अब तक का आईपीएल 2026 (Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026) का प्रदर्शन किसी से कम नहीं रहा है. वह अब तक खेले 12 मैचों में 40.50 की बेहतरीन औसत और 234 से अधिक के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 486 रन ठोक चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में मजबूती से बने हुए हैं. टूर्नामेंट में अभी तक वह तीन बार महज 15 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने का ऐतिहासिक कारनामा कर चुके हैं. 

इतना ही नहीं, दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 3 छक्के जड़ते ही वैभव आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा 43 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अभिषेक शर्मा (42 छक्के) का 2 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सबसे कम गेंदों (227 गेंद) में 500 आईपीएल रन पूरे करने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सूर्यवंशी आज एलएसजी के खिलाफ इस खास पिच पर सिर्फ 14 रन बनाते ही 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लेंगे.

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, दासुन शनाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन और क्वेना मफाका.

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Lucknow Super Giants, Vaibhav Suryavanshi, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com