विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा पूरा ध्यान सिर्फ गेंद पर था', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड पारी पर बड़ा बयान

Vaibhav Suryavanshi on Batting vs Josh Hazlewood; RR vs RCB: वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रनों की ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि विरोधी टीम के होश उड़ गए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े.

Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा पूरा ध्यान सिर्फ गेंद पर था', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड पारी पर बड़ा बयान
Vaibhav Suryavanshi on Batting vs Josh Hazlewood; RR vs RCB:

Vaibhav Suryavanshi on Batting vs Josh Hazlewood; RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ कोहराम मचा दिया. आरसीबी से मिले 202 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रनों की ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि विरोधी टीम के होश उड़ गए. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. वैभव ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में पचासा ठोका था.

मैच के बाद जब एंकर ने वैभव से उनकी इस निडर बल्लेबाजी और जिंदगी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बहुत ही सादगी और समझदारी से जवाब दिया. जब वैभव से पूछा गया कि क्या वो आज रात जीत की खुशी में केक काटेंगे? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा "नहीं सर, ऐसी कोई बात नहीं है. आज हमें थोड़ा जल्दी सोना पड़ेगा क्योंकि सुबह हमारी जल्दी की फ्लाइट है और हमें जल्दी निकलना है."

बुमराह और हेजलवुड जैसे खतरनाक गेंदबाजों की कुटाई पर वैभव का बयान

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इतने बड़े गेंदबाजों के सामने डर नहीं लगा? तो वैभव बोले "मन के किसी कोने में यह बात तो जरूर रहती है कि सामने गेंदबाजी कौन कर रहा है. लेकिन मेरा पूरा ध्यान सिर्फ गेंद पर था, गेंदबाज पर नहीं. मैं बस गेंद की रफ्तार और लाइन को देखकर अपना स्वाभाविक खेल खेल रहा था और वही कर रहा था जो मैं प्रैक्टिस में करता हूं."

आगे के सफर और गाइडेंस पर वैभव का शानदार जवाब

अपनी तरक्की और कोचों के बारे में बात करते हुए 15 साल के इस लड़के ने कहा "मेरे पापा, मेरे कोच और यहां टीम में मेरे गार्जियन रोहित सर, ये सभी लोग मुझे हमेशा समझाते रहते हैं. वे कहते हैं कि यह सफर बहुत लंबा है और यह तो अभी बस शुरुआत है. इसलिए तुम्हें इधर-उधर की बातों पर ध्यान दिए बिना सिर्फ अपने काम और प्रोसेस पर फोकस करना है." वैभव के इस बयान ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Riyan Parag, Indian Premier League 2026, Cricket, Vaibhav Suryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com