विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पिता से बच्चे से पूछा- क्रिकेट के लिए मम्मी पापा तैयार नहीं, जवाब सुन दिल हो जाएगा गदगद

वैभव सूर्यवंशी के पिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को गाइड करते हुए नजर आ रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी के पिता से बच्चे से पूछा- क्रिकेट के लिए मम्मी पापा तैयार नहीं, जवाब सुन दिल हो जाएगा गदगद
वैभव सूर्यवंशी के पिता के जवाब ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा आज दुनिया भर में हो रही है. महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपने बेहतरीन स्ट्रोक प्ले से क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर दिया है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड है. वैभव टीम इंडिया तक का सफर तक कर चुकी है और उनकी इस सफलता में उनके पिता का अहम रोल रहा है. वैभव के मामले में उनके पिता का त्याग और संघर्ष असाधारण रहा है. वैभव को सफलता मिलने के बाद भी उनके पिता जमीन से जुड़े हुए हैं और कई मौकों पर वह स्टेडियम में किसी आम फैन की तरह मैच देखते हुए नजर आए हैं. वहीं उनका एक वीडियो फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने उनसे अपने क्रिकेट करियर को लेकर सवाल किया. इसका जवाब देते हुए वैभव के पिता ने फैंस का दिल जीत लिया.

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फैन, जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है, वैभव के पिता- संजीव सूर्यवंशी, से सवाल करते हुए कहता है,"मम्मी पापा क्रिकेट में करियर के लिए नहीं मान रहे हैं, भरोसा नहीं है क्रिकेट खेल पाएंगे."

इसके जवाब में संजीव सूर्यवंशी कहते हैं,"पहले मम्मी पापा को तैयार करो, बिना उनके संभव नहीं है." "भरोसा दिलाओ, बहुत खेल रहा है. मान लो फ्लेयर कुछ हो गया, तो जवाबदेही कौन लेगा, बिना मम्मी पापा के कुछ भी संभव नहीं है. अभी तुम बच्चा है. ऐसा नहीं है कि कमाएगा तो खेलेगा. बिना मम्मी पापा के कुछ भी संभव नहीं है." 

वैभव को मिली कप्तानी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी शुरुआती 2 मुकाबलों में बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे. 17 सदस्यीय टीम में सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया है. सूर्यवंशी इसके बाद उन्हें 'मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है. 50 ओवरों का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में आयोजित किया जाएगा.

4 से 6 नवंबर तक हुए ट्रायल और पिछले प्रदर्शनों की समीक्षा के बाद, शुक्रवार को सीनियर पुरुष चयन समिति की बैठक में बिहार की टीम को अंतिम रूप दिया गया. बैठक में समिति के अध्यक्ष हरविंदर सिंह और सदस्य अमिताभ विजयवर्गीय शामिल हुए, जबकि चयनकर्ता एस. सरथ इसमें ऑनलाइन जुड़े.

बिहार अपने पहले दो मैच इंदौर में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ क्रमशः 14 और 16 नवंबर को खेलेगा. राज्य की रणजी ट्रॉफी टीम का सपोर्ट स्टाफ पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ रहेगा, जबकि हरविंदर और विजयवर्गीय मैच देखने के लिए इंदौर जाएंगे.

बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह.

यह भी पढ़ें : हर गिरते विकेट के साथ बढ़ रही थीं शुभमन गिल की धड़कनें, रोमांचक जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: विराट-रोहित से मिली सीख, उमेश यादव के गुर आए काम, गुरनूर बराड़ ने बताई सफलता की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com