विज्ञापन

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने विराट-राहुल के सामने ठोक दी है ताल, जानें क्या है चैलेंज, कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि विराट कोहली और केएल राहुल का नाम हमेशा ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल रहा है. मगर इस बार दोनों दिग्गजों को वैभव सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती मिल रही है.

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने विराट-राहुल के सामने ठोक दी है ताल, जानें क्या है चैलेंज, कौन मारेगा बाजी?
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: क्रिकेट प्रेमी दो साल पहले तक विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल के खेल को देखने के लिए स्टेडियम तक पहुंचते थे. मगर अब फैंस की बीच एक नया नाम आ गया है. वह नाम है युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का. लोग वैभव का खेल देखने के लिए स्टेडियम तक पहुंच रहे हैं. 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने चाहने वालों को अबतक निराश भी नहीं किया. एक दो मैच को छोड़ दें तो वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के लगभग सभी मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को एंटरटेन किया है. 

कोहली और राहुल को सीधा चैलेंज दे रहे हैं वैभव

आईपीएल के इतिहास में अक्सर देखा गया है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) का नाम हमेशा ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल रहा है. मगर इस बार दोनों दिग्गजों को वैभव सूर्यवंशी से कड़ी चुनौती मिल रही है. टूर्नामेंट के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. वहीं केएल राहुल (357) तीसरे, जबकि विराट कोहली (328) पांचवें पायदान पर काबिज हैं. 

ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल टॉप 10 खिलाड़ी 

Latest and Breaking News on NDTV

आईपीएल 2026 में दनादन रन ठोक रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर चल रहा है. उन्होंने खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 44.62 की औसत से 357 रन निकले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक शतक और दो अर्धशतक देखने को मिला है. जारी सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अबतक 234.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 

यह भी पढ़ें- SRH के खिलाफ मिली हार का दोषी कौन? रियान पराग ने साफ-साफ शब्दों में बता दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com