Rajasthan Royals Captain Riyan Parag Statement After Defeat Against Sunrisers Hyderabad: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़ दिए और इसमें सुधार करना होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.
पराग ने मैच के बाद कहा, 'हमने कुछ ज्यादा कैच छोड़ दिए. अभिषेक शर्मा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज के आप कैच नहीं छोड़ सकते. मैदान पर हम और बेहतर हो सकते थे. हमें सुधार करना होगा. क्षेत्ररक्षण मैच में काफी अहम भूमिका अदा करती है. अगले मैच में तरोताजा होकर वापसी करेंगे.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर हराने के बाद कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत से खुश हैं.
उन्होंने कहा, 'मैं इस जीत से काफी खुश हूं. नहीं पता था कि मेरा पहला मैच कैसा जाएगा. मुझे लगता है कि आपको अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना चाहिए. अगर आपके एक या दो ओवर खराब हो भी जाएं तो आप वापसी करके प्रभाव डाल सकते हैं. लेकिन अच्छी जीत रही.'
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- सचिन, विराट, पोंटिंग नहीं, पैट कमिंस ने इस 15 वर्षीय अनकैप्ड भारतीय स्टार को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं