विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी, ‘द वॉल' ने बनाई नई पहचान, गढ़े नये रिकॉर्ड और बन गए परफेक्ट टीममैन

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही वैभव ऑरेंज कैप को अपने पास रखने में सफल रहे हैं

वैभव सूर्यवंशी, ‘द वॉल' ने बनाई नई पहचान, गढ़े नये रिकॉर्ड और बन गए परफेक्ट टीममैन
Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का जलवा

Vaibhav Sooryavanshi: गुजरात के खfलाफ वैभव अपने तूफ़ानी अंदाज में ब्रेक लगाकर खेलते नजर आए. मगर फिर भी आईपीएल में सबसे तेज हजार रन का रिकॉर्ड बना ही डाला. इस बार वैभव अपने ही मेंटॉर राहुल द्रविड़ की तरह राजस्थान के लिए 'द वॉल' का रोल अदा किया. आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ क्वालीफ़ायर-2 की 14वें गेंद यानी मैच के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कागिसो राबाडा को छक्का लगाया.

गिरते रहे विकेट
दरअसल, राजस्थान की टीम ने एक के बाद एक पहले और दूसरे ओवर से लेकर 13वें ओवर तक यशस्वी जायसवाल से लेकर, ध्रुव जुरेल, जडेजा, रियान पराग, दासुन शनाका और जोफ़्रा आर्चर तक के विकेट गंवा दिए. लेकिन वैभव ने खूंटा गाड़ दिया.  

वैभव की आईपीएल में सबसे स्लो हाफ़ सेंचुरी
गुजरात के ख़िलाफ़ वर्चुअल सेमीफ़ाइनल में वैभव का धैर्य द्रविड़ की याद ताज़ा कर गया. सूर्यवंशी ने मौजूदा सीज़न की पांचवीं हाफ़ सेंचुरी 31 गेंदों पर आई जो उनके आईपीएल करियर की सबसे स्लो हाफ़ सेंचुरी साबित हुई.

आईपीएल के सबसे तेज 1000 रन
लेकिन इसी दौरान उन्होंने आईपीएल के इतिहास के सबसे तेज़ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला. इस रेस में वैभव आंद्रे रसेल से लेकर टिम डेविड, ट्रैविस हेड और वीरेन्द्र सहवाग जैसे धुरंधरों से आगे निकल गए. 

फास्टेस्ट 1000 आईपीएल रन 
वैभव सूर्यवंशी 440 गेंद
आंद्रे रसेल 545 गेंद
टिम डेविड 573 गेंद
ट्रैविस हेड 575 गेंद
वीरेन्द्र सहवाग 604 गेंद

सूर्यवंशी एक बार फिर 47 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए. इस सीज़न तीसरी बार वैभव नर्वस नाइनटीज़ का शिकार बने. लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि उनके पास हरल रेंज के शॉट्स तो हैं ही उनमें टीम के लिए धैर्य से खेलने का माद्दा भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com