Vaibhav Sooryavanshi post viral: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला, वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऐसा कर वैभव ने सचिन को पछाड़ दिया जिन्होंने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला है. पहले मैच में वैभव ने 14 रन की पारी खेली, मैच में भले ही भारतीय टीम हार गई लेकिन वैभव के डेब्यू से दूसरा टी-20 मैच काफी यादगार रहा.
वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने रिएक्ट किया है. वैभव ने अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर किया है और उन सभी का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनको भरपूर सपोर्ट किया, वैभव ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है. अपने पोस्ट में वैभव ने लिखा, "इतने सारे मैसेज पाकर मैं अभिभूत हूं, मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स का उनके लगातार प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद. अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर मैं सचमुच आभारी हूं, और मैं हमेशा अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. आप सभी का हर चीज के लिए धन्यवाद."
Vaibhav Sooryavanshi Thanking all the fans for the support 😍❤️ pic.twitter.com/FQ8VxhWagY
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2026
बता दें कि वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंद पर 14 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने दो छक्के भी लगाए. वैभव ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला छक्का जोफ्रा ऑर्चर के खिलाफ लगाया.
वैभव के डेब्यू पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर क्या कहा
वैभव के डेब्यू पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे लगता है कि उनमें एक बेबाक अंदाज है, उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे नहीं लगा था कि वह घबराएंगे; पिछले कुछ महीनों और वर्षों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया; उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा।"
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं