विज्ञापन

IPS अरुण बोथरा कौन, जो केतन मर्डर केस में सिया के 'अभद्र इशारे' पर भड़के, पिता बोले-उंगली में लगी चोट

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल का पुलिस कस्टडी में मीडिया को 'मिडिल फिंगर' दिखाने का वीडियो वायरल हुआ है. इस पर भारतीय पुल‍िस के जाने-माने वर‍िष्‍ठ IPS अरुण बोथरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी, वहीं सिया के पिता ने इस पर सफाई पेश की है. पूरी खबर पढ़ें.

IPS अरुण बोथरा कौन, जो केतन मर्डर केस में सिया के 'अभद्र इशारे' पर भड़के, पिता बोले-उंगली में लगी चोट
ips arun bothra reaction on accused siya goyal viral video pune ketan Agarwal murder case
  • सिया गोयल का पुलिस कस्टडी में अभद्र इशारा करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
  • ओडिशा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण बोथरा ने सिया के इस व्यवहार पर चिंता और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है
  • अरुण बोथरा ने कहा कि आरोपी में पछतावे या भावनात्मक उथल-पुथल के कोई संकेत नहीं दिखे हैं

IPS Arun Bothra: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिया पुलिस कस्टडी के दौरान मीडियाकर्मियों की तरफ 'मिडिल फिंगर' (अभद्र इशारा) दिखाती नजर आ रही है. आरोपी के इस बर्ताव पर ओडिशा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण बोथरा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

IPS अरुण बोथरा ने क्या कहा?

क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)-क्राइम ब्रांच के ADG और ओडिशा कैडर के 1996 बैच के जाने-माने IPS अधिकारी अरुण बोथरा ने सिया गोयल के इस व्यवहार पर सोशल मीडिया पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि "अपने करियर में, मैंने कई खूंखार अपराधियों और हत्या के आरोपियों का सामना किया है. उनमें से ज़्यादातर में पछतावे, दुख या भावनात्मक उथल-पुथल के कुछ संकेत दिखते हैं, खासकर तब जब पीड़ित बेगुनाह हो. इस मामले में जो बात हैरान करने वाली है, वह है ऐसे किसी भी भाव का बिल्कुल न होना. आरोप बताते हैं कि यह अपराध पूरी ठंडी सोच-समझकर और बेरहमी से अंजाम दिया गया, और इसके बाद का व्यवहार भी उतना ही बेरहम और बिना किसी पछतावे वाला था."

NDTV से बात करते हुए IPS बोथरा ने स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी राय है और वे अपने पर्सनल हैंडल से केवल उन्हीं मुद्दों को शेयर करते हैं जिन्हें वे बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं.

सिया गोयल के पिता ने दी सफाई, दावों को नकारा

सोशल मीडिया पर सिया गोयल की इस हरकत को लेकर हो रही भारी फजीहत के बीच उनके पिता प्रवीण गोयल का बयान भी सामने आया है. उन्होंने वायरल खबरों का पूरी तरह खंडन किया है. प्रवीण गोयल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी बेटी सिया ने मीडिया पर कोई अभद्र उंगली या इशारा नहीं उठाया था. पुलिस कस्टडी के दौरान जब उसे ले जाया जा रहा था, तब कार के दरवाजे से चोट लगने के कारण उसका हाथ उस स्थिति में आया, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

क्या है पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस?

केतन अग्रवाल हत्‍याकांड 18 जून 2026 को हुआ था. महाराष्‍ट्र के पुणे में लोहगढ़ किले (लोनावला) में केतन अग्रवाल की मंगेतर स‍िया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ म‍िलकर खाई में धक्‍का मार द‍िया था, ज‍िससे केतन की मौत हो गई थी. पुलिस फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले की गहराई से जांच कर रही है. हाल ही स‍िया गोयल को पुल‍िस ने कोर्ट में पेश क‍िया तब उसने मीड‍िया के सामने अभद्र इशारा क‍िया था, ज‍िसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर खूब वायरल हो रहा है.  

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अध‍िकारी 

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Odisha, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com