विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड

पिछले कई दिनों से वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की मांग आखिरकार गंभीर एंड कंपनी ने ओल्डट्रैफर्ड में दूसरे टी20 में स्वीकार कर ही ली

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़  दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव ने भारतीय खिलाड़ियों के सामने कम उम्र में देश के लिए खेलने के मामले में नया मानक स्थापित कर दिया है
Source: Social media

Eng vs Ind 2nd T20I: आखिरकार भारतीयों सहित करोड़ों वैश्विक फैंस, पूर्व क्रिकेटर और मीडिया का दबाव रंग लाया. और सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय प्रबंधन ने मैनचेस्टर में ओल्डट्रैफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय कैप थमा ही दी. इसी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी 36 साल  पहले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले और पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. 

चलिए जान लीजिए कि पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में आगाज करने वाले शीर्ष 6 खिलाड़ी कौन से हैं

उम्र    खिलाड़ी (देश) बनाम जगह
14 साल 227 दिनहसन रज़ा (पाकिस्तान)जिम्बाब्वेफैसलाबाद, 1996
15 साल 99 दिन    वैभव सूर्यवंशी (भारत)इंग्लैंडमैनचेस्टर, 2026
15 साल 116 दिनमोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश)    जिम्बाब्वेहरारे, 2001
15 साल 124 दिनमुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान)वेस्टइंडीजलाहौर, 1959
16 साल 127 दिनआकिब जावेद (पाकिस्तान)वेस्टइंडीजएडिलेड, 1988
16 साल 205 दिनसचिन तेंदुलकर (भारत)पाकिस्तानकराची, 1989

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, England, England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com