विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकवादियों की तलाश जारी, कैमरे में आए थे नजर

जम्‍मू-कश्‍मीर के शॉपियां में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को घेर लिया है. आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के तौर पर हुई है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उनके पास आ रहे सेना के जवानों पर गोलीबारी की जिसके जवाब में सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकवादियों की तलाश जारी, कैमरे में आए थे नजर
सेना ने आतंकवादियों को शॉपियां में एक घने बाग में घेर लिया गया
कश्‍मीर:

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों की तलाश के लिए जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार रात चला सेना का ऑपरेशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को एक घने बाग में घेर लिया गया है. अब आतंकियों का बच निकलना बेहद मुश्किल है. 

कैसे नजर में आए आतंकी? 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों को शुक्रवार को मीमंदर इलाके के एक बाग में निगरानी कैमरों के जरिए देखा गया था. इसके बाद सात गांवों वाले इस इलाके में उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कई टुकड़ियों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया. 

कौन हैं छिपे हुए आतंकी? 

आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के तौर पर हुई है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उनके पास आ रहे सेना के जवानों पर गोलीबारी की जिसके जवाब में सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि सेना की एक विशेष इकाई 'विक्टर फोर्स' ने बाग की घनी झाड़ियों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है. इलाके में रोशनी के प्रबंध किए गए हैं.

ये भी पढ़ें :- अब तक 80... भारत के दुश्मनों की लिस्ट और लंबी, नए आतंकियों में इंजीनियर और 5 कश्मीरी; निशाने पर था राम मंदिर

सुरक्षा रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं. जाकिर के बारे में बताया जाता है कि वह 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, जबकि लतीफ पिछले साल इसमें शामिल हुआ था. शोपियां ऐतिहासिक रूप से दक्षिण कश्मीर को मध्य कश्मीर और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से जोड़ने वाला एक अहम आवागमन गलियारा रहा है.

ये भी पढ़ें :- भारत ने पाक में छिपे 23 दुश्मनों को आतंकवादी घोषित किया, जैश और लश्कर के खूंखार कमांडर शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Lashkar Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com