विज्ञापन

गाजियाबाद में बनेगा फिरोजशाह कोटला जैसा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली से सिर्फ 30 किमी दूर, UPCA की भागीदारी

गाजियाबाद के लोगों को जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है. सीएम योगी इसे मंजूरी दे चुके हैं. अब बस नए डिजाइन को मंजूरी मिलना बाकी है.

गाजियाबाद में बनेगा फिरोजशाह कोटला जैसा शानदार क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली से सिर्फ 30 किमी दूर, UPCA की भागीदारी
गाजियाबाद में जल्द बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम.
  • गाजियाबाद के मोरटी में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम निर्माण को सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है
  • स्टेडियम निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी यूपी क्रिकेट एसोसिएशन और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की है
  • राजनगर एक्सटेंशन में 33 एकड़ जमीन पर बनने वाले स्टेडियम में 45 हजार दर्शक बैठ सकेंगे
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जल्द ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जैसा शानदार स्टेडियन बनने जा रहा है. इस स्टेडियम में एक साथ 45 हजार लोग मैच का आनंद ले सकेंगे. गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद मोरटी में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम को जल्द नई रफ्तार मिलेगी. इसको बनाने का जिम्मा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है. स्टेडियम की जमीन, इसे बनने और इसे चलाने में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन और अथॉरिटी की जिम्मेदारी 50-50 प्रतिशत की होगी. 

स्टेडियम की चारदीवारी का काम शुरू

इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के बीच में आ रही सभी बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं. स्टेडियम की चारदीवारी बनाने का काम शुरू भी हो चुका है. दरअसल इस स्टेडियम का काम UPCA और GDA के बीच एफएआर को लेकर अटका हुआ था. जीडीए क मुताबिक, UPCA चाहता था 1.5 एफएआर. जबकि पुराने बायलॉज में यह 0.6 मान्य था. लेकिन इसके डिजाइन में बदलाव किए जाने स ये अड़चन भी दूर हो गई. 

33 एकड़ जमीन पर बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

पीपीपी मॉडल पर यह स्टेडियम गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 33 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में एक साथ 45 हजार दर्शक बैठ सकेंगे. स्टेडियम की पार्किंग में एक साथ 2510 वाहन खड़े करने की श्रमता होगी.ये जमीन यूपीसीए ने 70 करोड़ रुपये में खरीदी है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाजियाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का रास्ता साफ

गाजियाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने को लेकर जीडीए और यूपीसीए ने मिलकर पहले ही मंजूरी दे दी थी. जीडीए ने अधूरी जमीन खरीदकर बिजली की हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट किए जाने का मामला भी सुलझा रहा है. जमीन खरीद में कैग की 10 प्रतिशत टैक्स वाली आपत्ति भी सुलझा ली गई है.

नए डिजाइन को मंजूरी मिलते ही आगे बढ़ेगा काम

जीडीए और यूपीसीए ने मिलकर इस स्टेडियम का नया डिजाइन बनाया है. इसका प्रेजेंटेशन आवास विभाग के प्रमुख सचिव को दिखाया जाएगा. सचिव की मंजूरी मिलते ही यह सीएम योगी के सामने पेश होगा. सीएम की मंजूरी मिलने के बाद स्टेडियम निर्माण का काम आगे बढ़ेगा. जीडीए और यूपीसीए मिलकर एमओयू साइन करेंगी और फिर स्टेडियम के डिजाइन का नक्शा पास कराया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने अमेरिका में रचा इतिहास, 100 दिनों में बनाया खुद का स्टेडियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, International Cricket Stadium, International Cricket Stadium In Ghaziabad, International Cricket Stadium In Uttar Pradesh, International Cricket Stadium In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com