Vaibhav Sooryavanshi, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: वैभव सूर्यवंशी का एक बार फिर से धमाका देखने को मिला है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपने खेल से हर किसी को दीवाना बना दिया है. मैच के दौरान उन्होंने कुल 28 गेंदों का सामना किया. इस बीच 164.28 की स्ट्राइक रेट से वह 46 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. युवा स्टार को विपक्षी टीम के अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने जाल में फंसाया. चक्रवर्ती ने वैभव को रमनदीप के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
जबरदस्त लय में चल रहे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में जबरदस्त लय में चल रहे हैं. टीम के लिए खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह पारियों में 246 रन निकले हैं. जारी टूर्नामेंट में वह छह पारियों में ही दो अर्धशतक जड़ चुके हैं. उनके उम्दा खेल को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी उनके बल्ले से कई आतिशी पारियां देखने को मिल सकती हैं. आरसीबी के खिलाफ खेली गई 78 रनों की पारी उनकी सर्वोच्च पारी है.
Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 19, 2026
52 (17) vs CSK
31 (18) vs GT
39 (14) vs MI
78 (26) vs RCB
0(1) vs SRH
46(28) vs KKR pic.twitter.com/UlaafsxECi
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की खेली गई पारियां
52 रन - 17 गेंद - बनाम सीएसके
31 रन - 18 गेंद - बनाम जीटी
39 रन - 14 गेंद - बनाम एमआई
78 रन - 26 गेंद - बनाम आरसीबी
0 रन - 1 गेंद - बनाम एसआरएच
46 रन - 28 गेंद - बनाम केकेआर
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 13 पारियों में 37.67 की औसत से 498 रन निकले हैं. आईपीएल में वैभव के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है. 101 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- 'मेरा बस एक ही मकसद था', 'सरपंच' के दिल में कौन सी चुभ रही थी बात? सबका मुंह बंद करने के लिए किया यह काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं