विज्ञापन

'मेरा बस एक ही मकसद था', 'सरपंच' के दिल में कौन सी चुभ रही थी बात? सबका मुंह बंद करने के लिए किया यह काम

श्रेयस अय्यर ने चोट से वापसी की अपनी कहानी सुनाई है. उनका कहना है कि जब उन्हें चोट लगी थी तो हर कोई कर रहा था कि उनका करियर खत्म हो गया है. वह उन्हीं लोगों को बस गलत साबित करना चाहते थे.

'मेरा बस एक ही मकसद था', 'सरपंच' के दिल में कौन सी चुभ रही थी बात? सबका मुंह बंद करने के लिए किया यह काम
Shreyas Iyer

क्रिकेट की दुनिया में 'सरपंच' नाम से मशहूर हो चुके श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अपनी जबरदस्त वापसी की कहानी सुनाई है. 31 वर्षीय स्टार ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, 'जब मुझे चोट लगी, तो हर कोई कर रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है. मैं पहले जैसे अब नहीं रह पाऊंगा, पहले की तरह खेल नहीं पाऊंगा, लेकिन मेरा बस एक ही मकसद था. मुझे सबको गलत साबित करना था. मैंने खुद से कहा, मैं वापसी क्यों नहीं कर सकता? मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा.'

चोट से वापसी के बाद अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं अय्यर

वैसे तो श्रेयस अय्यर के खेल की पूरी दुनिया दीवानी है. वह भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू करने के बाद से सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं. मगर चोट से वापसी करने के बाद वह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. 

मौजूदा समय में वह आईपीएल के 19वें सीजन में व्यस्त हैं. यहां वह पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं और टीम की अगुवाई भी कर रहे हैं. उनकी देखरेख में पंजाब की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. 

खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में अय्यर एंड कंपनी ने पांच मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें चार मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. नौ अंकों के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है. 

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन 

जारी टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ने खबर लिखे जाने तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से चार पारियों में 203 रन निकले हैं. टूर्नामेंट में वह तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. 69 रनों की खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी उनके एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

श्रेयस अय्यर का आईपीएल प्रदर्शन 

वहीं बात करें उनके आईपीएल प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 137 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 136 पारियों में 35.13 की औसत से 3934 रन निकले हैं. आईपीएल में अय्यर के नाम 30 अर्धशतक दर्ज है. 97 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- हाय रे किस्मत! IPL में जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी कप्तान, वही अनचाही चीज ईशान किशन के नाम जुड़ी


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com