जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में शिरकत करने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पूरी तरह से तैयार है. टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई में एक तगड़ी टीम उतारी है. मगर मुकाबले के दौरान कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है. टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले बात करें भारतीय टीम विरोधियों को धुल चटाने के लिए किस तगड़ी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वह कुछ इस प्रकार हो सकती है-
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए आ सकते हैं नजर
एशियन गेम्स 2026 में भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में इन दोनों बल्लेबाजों ने पारी का आगाज करते हुए टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है. कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का सुझाव है कि अभिषेक के साथ वैभव को पारी का आगाज करना चाहिए. मगर सैमसन की फॉर्म को देखते हुए वैभव के शुरुआती मुकाबलों में उतरने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.
मध्यक्रम की कमान
मध्यक्रम की कमान विशेष तौर पर ईशान किशन, कैप्टन श्रेयस अय्यर और वाइस कैप्टन तिलक वर्मा के ऊपर रहेगी. किशन का बल्ला मौजूदा समय में आग उगल रहा है, जबकि कैप्टन अय्यर ने भी अहम मौकों पर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. होनहार बल्लेबाज तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वह मैच का रूख किसी भी परिस्थिति में बदलने का हुनर रखते हैं.
तीन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकती है टीम
ब्लू टीम विपक्षी टीम को मात देने के लिए तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे का नाम कन्फर्म है. ये तीनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं.
गेंदबाजी आक्रमण
गेंदबाजी आक्रमण चुनना काफी आसान है. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का करीब-करीब सभी मुकाबलों में खेलना कन्फर्म है. इनकी घातक गेंदबाजी से पूरी दुनिया वाकिफ है. वहीं मुख्य स्पिनर के तौर पर टीम में रवि बिश्नोई आ सकते हैं.
एशियन गेम्स 2026 के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
यह भी पढ़ें- 'भारत ही है क्रिकेट का बॉस', पाक कोच ने मानी टीम इंडिया की बादशाहत, वही तय कर रहे हैं क्रिकेट का स्टैंडर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं