आईपीएल के 19वें सीजन में बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) लगातार धमाका कर रहे हैं. उनके बेहतरीन खेल का परिणाम यह है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब पहुंच गई है. जारी रोमांच के बीच एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामना आ रहा है. जिस स्टार की वजह से आरआर की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. वहीं खिलाड़ी अब टीम के लिए समस्या बन गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक समाजिक कार्यकर्ता राजस्थान रॉयल्स के ऊपर गंभीर आरोप मड़ता हुआ नजर आ रहा है. शख्स का कहना है फ्रेंचाइजी 15 साल के बच्चे से बाल मजदूरी करा रही है. उनके ऊपर पुलिस केस होना चाहिए.
एक्टिविस्ट ने वैभव को पढ़ाई करने की दी नसीहत
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक के एक सोशल एक्टिविस्ट का बताया जा रहा है. यहां उसे वैभव को पढ़ाई करने की नसीहत देते हुए भी देखा जा सकता है. शख्स का कहना है कि वैभव को अभी पढ़ाई पर पूरी तरह से फोकस करना चाहिए और इस पूरे मामले को लेबर कमिश्नर की तरफ से संज्ञान में लेना चाहिए. हालांकि, इस खबर की पुष्टि NDTV नहीं करता है.
🚨 Police FIR against Rajasthan Royals 🚨
— CricketGully (@thecricketgully) May 2, 2026
This activist wants Vaibhav Sooryavanshi to stop playing in the IPL, calling it child labour and saying he needs to focus on his studies.
Plans to file a case against Rajasthan Royals. 😲pic.twitter.com/lcqE9jBeTi
आईपीएल 2026 में लगातार धमाका कर रहे हैं वैभव
महज 15 वर्षीय वैभव का बल्ला आईपीएल के 19वें सीजन में जमकर चल रहा है. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जारी सीजन में आरआर की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 10 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 40.40 की औसत से 404 रन निकले हैं. ये रन उन्होंने 237.64 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई अबतक की सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस का बंध गया बोरिया बिस्तर? जानें कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं