अपने स्थापित खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करने वाला भारतीय टीम प्रबंधन आकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है. भारत ने सीरीज में 3-1 की बढत बना ली है लेकिन विश्व चैम्पियन टीम पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, इस मैच में प्रबंधन के पास प्रयोग करने का भी मौका होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. सैमसन ने इस सीरीज में 67 , 14 , 18 , 4 रन बनाए हैं. टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं.
इसके अलावा मैनेजमेंट क्या भुवी को दोबारा मौका देगा? चार बार बाद टीम इंडिया में वापस आने के बाद भुवनेश्वर लय हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें तीन मैचों के बाद बाहर कर दिया गया. हालांकि, चौथे मैच में उनकी वापसी संभव है. इसके अलावा सवाल कुलदीप यादव को लेकर भी है. अक्षर मध्य ओवरों में रनों की गति पर विराम नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में कुलदीप को आजमाया जा सकता है.
गेंदबाजों की कमजोरी हुई उजागर
हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खुद श्रेयस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे. अय्यर ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाए. यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे. अय्यर के नाकाम रहने से निचले क्रम में नमन धीर और नीतिश कुमार रेड्डी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया. गेंदबाजी में दूसरे और तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 200 रन से कम पर रोकने के बावजूद भारतीय आक्रमण की कमजोरियां उजागर हुई हैं.
कुलदीप आए तो कौन होगा बाहर?
भारत अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर विकेटों के लिए काफी निर्भर रहा है. चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. भुवनेश्वर ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और उनका इकॉनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है. अर्शदीप अकेले भारतीय गेंदबाज हैं जिनका इकॉनॉमी रेट इस सीरीज में दस से कम रहा है.
भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिये कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा जिसके लिये धीर को बाहर रहना पड़ सकता है. तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है. न्यूजीलैंड टीम पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले आखिरी मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी. अगले साल अफ्रीका में होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले यह वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण है.
पिच से किसे मिलेगी मदद
ऑकलैंड की तुलना में हैमिल्टन में ठंड ज़्यादा होती है, जहां सुबह के समय तापमान गिरकर 4 °C तक पहुंच सकता है. मैच के दौरान तापमान 12-15 °C के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि, हवाओं का असर शायद उतना ज़्यादा न हो. सेडन पार्क आमतौर पर एक हाई-स्कोरिंग मैदान रहा है, और यहां रनों की बौछार जारी रहने की उम्मीद है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव.
यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगी टीम इंडिया...', स्मृति मंधाना एंड कंपनी को लेकर अमोल मजूमदार का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: भाई ने बहन को बनाया पहलवान, खुद ने संभाला 11 एकड़ खेत, मनीषा भानवाला को चूरमा खिलाकर कुश्ती में भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं