विज्ञापन

तिलक ने छेड़ा, वैभव फंस गए, फिर मैदान में हुआ बवाल, वर्मा का मास्टरप्लान को गया कामयाब, VIDEO

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान में तीखी बहस हुई है. जिसका वीडियो सामने आया है.

तिलक ने छेड़ा, वैभव फंस गए, फिर मैदान में हुआ बवाल, वर्मा का मास्टरप्लान को गया कामयाब, VIDEO
वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच हुई तीखी बहस

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्‍नई में खेला जा रहा है. जहां ईस्ट जोन की तरफ से पारी का आगाज करते हुए उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी अच्छे लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 118.91 की स्ट्राइक रेट 44 रन कूट डाले. वैभव के इस आक्रामक अंदाज को देख लोगों के बीच आस जगने लगी थी कि वह आज के मुकाबले में शतक भी पूरा कर सकते हैं. मगर विपक्षी टीम के कप्तान तिलक वर्मा की एक चाल में वह फंस गए. नतीजन उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा.

वैभव को आउट करने के लिए तिलक लगाया दिमाग 

मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक रूख को देखते हुए तिलक वर्मा ने दिमाग लगाया. उन्होंने वैभव को छेड़ना शुरू कर दिया. मगर कुछ देर बाद ही यह स्लेजिंग तीखी बहस में बदल गई. दोनों खिलाड़ी आमने सामने हो गए. मगर बात ज्यादा बढ़ती उससे पहले अंपायरों ने बीच बचाव करते हुए मामले को संभाल लिया. 

11वें ओवर में देखने को मिली यह घटना 

मैच के दौरान यह घटना ईस्ट जोन की बल्लेबाजी के दौरान 11वें ओवर में देखने को मिली. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को छेड़ते हुए पहले कहा, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन.' यहां तक तो सबकुछ ठीक था. मगर कुछ देर में ही शुरुआती बातचीत बहस में तब्दील हो गई. जिसके बाद तिलक, वैभव की तरफ बढ़े और हल्के हाथों से धक्का भी दे दिया. जिसके बाद वैभव भी पीछे हटने के बजाय वहीं सीना तानकर खड़े हो गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत तू-तू मैं-मैं बदल गई. जिसके बाद बीच मौके की नजाकत को देखते हुए अंपायरों को हस्तक्षेप करना पड़ा. तब जाकर मामला शांत हुआ. 

तिलक का प्लान हो गया कामयाब

इस वाकए के बाद वैभव सूर्यवंशी का धैर्य जवाब दे गया. अभिमन्यु ईश्वरन के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए नजर आ रहे वैभव, चामा मिलिंद की गेंद पर सब फील्डर टी त्यागराजन के हाथों कैच आउट हो गए. नजीतन उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. वैभव के आउट होते हुए तिलक का प्लान भी कामयाब हो गया. क्योंकि युवा वैभव को आउट करने के लिए ही तिलक ने ये सब जाल बुनी थी.

यह भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W,W: जिसे भारतीय टीम कर रही है नजरअंदाज, उसने इंग्लैंड में किया धमाका, चुन-चुनकर किया शिकार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com