विज्ञापन

जिस एक्टर को पर्दे पर देख लोग देते थे गलियां, असल जिंदगी में स्वतंत्रता सैनानी था वो, देश की खातिर गया था जेल

हम आपको आज एक ऐसे एक्टर से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर तो नेगेटिव किरदारों से ही पहचान बनाई लेकिन असल जिंदगी में वो एक सच्चे हीरो थे.

जिस एक्टर को पर्दे पर देख लोग देते थे गलियां, असल जिंदगी में स्वतंत्रता सैनानी था वो, देश की खातिर गया था जेल
फिल्मों का विलेन असल जिंदगी में रहा था स्वतंत्रता सैनानी
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई कैरेक्टर आर्टिस्ट रहे जिन्होंने भले ही एक तरह के किरदार निभाए लेकिन हर एक किरदार में एक ऐसा मैजिकल टच छोड़ा कि वो यादगार बन गया. ऐसे ही एक एक्टर थे सीएस दुबे. सीएस दुबे यानी कि चंद्रशेखर दुबे. दुबे जी हिंदी सिनेमा के मशहूर कैरेक्टर आर्टिस्ट थे. उनका जन्म 4 सितंबर 1924 को मध्य प्रदेश के कन्नौड में हुआ था. उन्होंने 1950 के दशक से लगभग 150-200 फिल्मों में काम किया. वे खासतौर से नेगेटिव किरदार जैसे साहूकार, मुनीम और कपटी लाला के किरदारों के लिए मशहूर थे. फिल्म ‘जिंदा दिल' (1975) में उनका डायलॉग “ढक्कन खोल के” बहुत वायरल हुआ. वह केवल फिल्मों में ही एक्टिव नहीं थे. अपनी प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने कई रेडियो प्रोग्राम भी किए. इतना ही नहीं वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी रहे और देश की खातिर जेल गए थे.

चंद्रशेखर दुबे महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए भारत छोड़ा आंदोलन का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने देश के लिए लाठियां खाईं और जेल भी गए थे. इसके अलावा वे एक सोशल वर्कर भी थे जो गरीब छात्रों को उनकी शिक्षा का खर्च उठाने में मदद करते थे. इसके बाद जब नौकरी करने की बारी आई तो उन्होंने बॉम्बे का रुख किया. वहां उन्होंने काम की शुरुआत प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अमीय चक्रवर्ती के साथ बतौर ऑफिस बॉय की. इसके साथ साथ वे प्रोडक्शन मैनेजर और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम संभाला. इसके बाद वे बतौर एक्टर अमीय की फिल्म पतिता और सीमा (1955) में नजर आए. इसके बाद बतौर एक्टर उनकी गाड़ी चल निकली और वे करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

चंद्रशेखर दुबे फिल्मों में ज्यादातर नेगेटिव किरदार में नजर आए जैसे कि साहूकार, दलाल और रेपिस्ट. ऐसे किरदारों की वजह से उन्हें स्क्रीन पर दर्शकों की खूब गालियां भी पड़ीं. खैर ये उनके किरदार को पेश करने का अंदाज ही था कि लोग उन्हें सच में वैसा ही समझ लेते थे.  इसके अलावा उन्होंने रेडियो में भी काम किया. वे हवा महल, फौजी भाइयों जैसे शो किया करते थे साथ ही साथ रेडियो प्ले का भी हिस्सा रहते थे.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर लिया विकराल रूप, 30 दिन में कमाए 100 करोड़, नहीं थम रही दर्शकों की भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrashekhar Dubey, Entertainment, Mahatma Gandhi, Quit India Movement, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com