विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफगानिस्तान T20 सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफगानिस्तान T20 सीरीज में रच सकते हैं इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी के पास टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक जमाने का मौका होगा. इस समय  यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के लुआन ड्रे प्रीटोरियस के नाम है जिन्होंने  नामीबिया के खिलाफ महज 52 गेंदों में शतक ठोककर सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने,  प्रीटोरियस की उम्र इस समय 20 साल और 161 दिन है. ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने में सफल रहे तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

T20I में सबसे कम उम्र में शतक: (फ़ुल-मेंबर टीमें)

  • साउथ अफ्रीका- 20 साल 161 दिन - लुआन-ड्रे प्रेटोरियस बनाम नामीबिया, 2026
  • अफगानिस्तान- 20 साल 337 दिन - हज़रतुल्लाह ज़ज़ई बनाम आयरलैंड, 2019
  • भारत- 21 साल 279 दिन - यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
  • जिम्बाब्वे- 21 साल 324 दिन - ब्रायन बेनेट बनाम तंजानिया , 2025
  • भारत- 22 साल 5 दिन - तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024

बता दें कि हाल ही में वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे, ऐसा कर वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं. उससे कहीं न कहीं यह उम्मीद जरूर बंधी है कि 15 साल का यह बैटर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाला बल्लेबाज बन सकता है. 

अबतक वैभव ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलकर कुल 193 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है. वैभव ने टी-20 इंटरनेशनल में 189.21 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. 

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच: 13 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली 
  • दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  • दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर 2026 (शाम 7:00 बजे) – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा नंबर 5, जायसवाल नंबर 3, प्रेटोरियस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले 10 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com