विज्ञापन

नीरज चोपड़ा टॉप-10 में, नंबर-3 पर पथिरागे, डायमंड लीग इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

वांडा डायमंड लीग का फाइनल 4 और 5 सितंबर 2026 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम में हो रहा है, भले ही नीरज चोपड़ा चोट के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं लेकिन डायमंड लीग इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले एथलीटों में उनका भी नाम टॉप 10 में शामिल है. बता दें कि आज जैवलिन थ्रो का फाइनल रात 8 बजे से आयोजित होने वाला है.

नीरज चोपड़ा टॉप-10 में, नंबर-3 पर पथिरागे, डायमंड लीग इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
डायमंड लीग में किसने फेंका है सबसे दूर भाला

वांडा डायमंड लीग का फाइनल 4 और 5 सितंबर 2026 को ब्रुसेल्स, बेल्जियम में आयोजित हो रहा है. दुर्भाग्य से भारत के नीरज चोपड़ा चोट के कारण क्वालीफाई करने के बाद भी डायमंड लीग का फाइनल नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में अब डायमंड लीग का फाइनल श्रीलंका के  रुमेश थरंगा पथिरागे, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद और टोबैगो के  केशोर्न वॉलकॉट, यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन और केन्या के जूलियस येगो के बीच खेला जाएगा. ऐसे में अब सबको उम्मीद यही है कि फाइनल में गोल्ड मेडल इस बार श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ही जीतेंगे.

डायमंड लीग फाइनल 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करने वाले एथलीट (पुरुष जैवलिन)

1. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका) - 39 पॉइंट
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 35 पॉइंट
3. केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 23 पॉइंट
4. कर्टिस थॉम्पसन (USA) - 20 पॉइंट
5. जूलियस येगो (केन्या) - 13 पॉइंट

ऐसे में जानते हैं कि डायमंड लीग के इतिहास में किस जैवलिन थ्रो ने सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है. 

पहले नंबर पर जर्मनी के थॉमस रोहलर हैं जिन्होंने साल 2017 के दोहा डायमंड लीग में 93.90 मीटर दूर भाला फेंका था जो आज भी डायमंड लीग में सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड है. दूसरे नंबर पर जर्मनी के ही जोहानेस वेटर हैं जिन्होंने ब्रुसेल्स, 2017 के डायमंड लीग में 93.11 मीटर दूर भाला फेंकने का कमाल किया था. तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पथिरागे हैं जिन्होंने इसी साल रोम 2026 में 92.62 मीटर दूर भाला फेंकने का कमाल किया है, फाइनल में थरंगा से एक बार फिर धमाका करने की उम्मीद है.

चौथे नंबर पर जर्मनी के आंद्रेयास हॉफमैन हैं जिन्होंने 92.06मीटर भाला डायमंड लीग में फेंकने का कमाल कर चुके हैं. पांचवें नंबर पर केन्या के जूलियस येगो जिनके नाम 2015 में बर्मिंघम में आयोजित हुए डायमंड लीग में 91.39 मीटर दूर भाला फेंकने का कमाल दर्ज है. छठे नंबर पर जर्मनी के जूलियन वेबर हैं जिनके नाम डायमंड लीग में 91.06 मीटर भाला फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

7वें नंबर पर चेक गणराज्य के याकुब वाडलेज्च हैं जिन्होंने डायमंड लीग में 90.88 मीटर दूर भाला फेंका है. 8वें नंबर पर जर्मनी के जोहानेस वेटर हैं, 9वें नंबर पर जर्मनी के ही थॉमस रोहलर हैं जिन्होंने 90.70 मीटर दूर भाला फेंकने का कमाल किया है. वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंक चुके हैं और वो डायमंड लीग के इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10वें एथलीट हैं. 

डायमंड लीग इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

रैंकजैवलिन थ्रोअरदेशदूरी
1थॉमस रोहलरजर्मनी 93.90 मीटर
2जोहानेस वेटरजर्मनी93.11 मीटर
3रुमेश पथिरागेश्रीलंका92.62 मीटर
4आंद्रेयास हॉफमैनजर्मनी92.06 मीटर
5जूलियस येगोकेन्या 91.39 मीटर 
6जूलियन वेबरजर्मनी91.06 मीटर 
7याकुब वाडलेज्चचेक गणराज्य90.88 मीटर
8जोहानेस वेटरजर्मनी90.78 मीटर
9थॉमस रोहलर जर्मनी90.70 मीटर 
10नीरज चोपड़ाभारत 90.23 मीटर

ये भी पढ़ें- नंबर 2 नीरज चोपड़ा, जान जेलेजनी नंबर 1, टॉप-5 से बाहर अरशद नदीम, दुनिया के 5 सबसे अमीर जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com