विज्ञापन

तिलक वर्मा नंबर 5, जायसवाल नंबर 3, प्रेटोरियस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले 10 बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने महज 20 साल 161 दिन की उम्र में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया.

तिलक वर्मा नंबर 5, जायसवाल नंबर 3, प्रेटोरियस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले 10 बल्लेबाज
20 साल की उम्र में लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास

नामीबिया के खिलाफ ट्राई-सीरीज़ 2026 के दौरान साउथ अफ्रीका के 20 साल के लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने धमाकेदार पारी खेली और 53 गेंद पर 101 रन बनाने में सफल रहे. लुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए. प्रेटोरियस का टी-20 इंटरनेशनल में यह पहला शतक है और साथ ही लुआन-ड्रे प्रेटोरियस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लुआन-ड्रे प्रेटोरियस की उम्र इस समय 20 साल 161 दिन है. ऐसा कर प्रेटोरियस ने अफगानिस्तान के हज़रतुल्लाह ज़ज़ई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 20 साल और 337 दिन की उम्र में शतक लगाने का कमाल किया था. 

इस मामले में तीसरे नंबर पर  यशस्वी जायसवाल हैं. जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाया था. चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे के  ब्रायन बेनेट हैं जिन्होंने 21 साल 324 दिन की उम्र में शततक लगाने का कमाल किया था. नंबर 5 पर भारत के तिलक वर्मा हैं, तिलक ने 22 साल 5 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने का कमाल कर दिखाया है. 

T20I में सबसे कम उम्र में शतक: (फ़ुल-मेंबर टीमें)

  1. साउथ अफ्रीका- 20 साल 161 दिन - लुआन-ड्रे प्रेटोरियस बनाम NAM, 2026
  2. अफगानिस्तान- 20 साल 337 दिन - हज़रतुल्लाह ज़ज़ई बनाम IRE, 2019
  3. भारत- 21 साल 279 दिन - यशस्वी जायसवाल बनाम NEP, 2023
  4. जिम्बाब्वे- 21 साल 324 दिन - ब्रायन बेनेट बनाम TAN, 2025
  5. भारत- 22 साल 5 दिन - तिलक वर्मा बनाम SA, 2024
  6. भारत 22 साल- 7 दिन - तिलक वर्मा बनाम SA, 2024
  7. अफगानिस्तान- 22 साल 31 दिन - रहमानुल्लाह गुरबाज़ बनाम UAE, 2023
  8. साउथ अ्फ्रीका- 22 साल 105 दिन - डेवाल्ड ब्रेविस बनाम AUS, 2025
  9. पाकिस्तान- 22 साल 127 दिन - अहमद शहज़ाद बनाम BAN, 2014
  10. इंग्लैंड- 22 साल 133 दिन - जैकब बेथेल बनाम IND, 2026

नामीबिया T20I ट्राई-सीरीज़ 2026  के छठे मैच में पहले साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए जिसके बाद नामीबिया ने 3 विकेट पर 217 रन बनाने का कमाल किया. नामीबिया के लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिन्क61 और 72 रन की पारी खेली और टीम को लक्ष्य को करीब ले जाने में अहम भूमिका निभाई, आखिरी ओवर में नामीबिया को 24 रन की दरकार थी लेकिन टीम 12 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका यह मैच 11 रन से जीतने में सफल रही. लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.   

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Lhuan-dre Gilbert Pretorius, Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, South Africa, Namibia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com