सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर चल रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर यूपी में सियासत तेज हो गई हैं. बीती रात मस्जिद पर एक्शन की खबर मिलने के बाद कैराना की सपा सांसद इकरा हसन जब सहारनपुर जाने के लिए निकलीं तो बीच रास्ते में पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कहा- मैडम आप नहीं जा सकती. इस पर इकरा हसन ने पुलिस से कारण पूछा. सपा सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच आधी रात बीच सड़क पर दो-तीन मिनट तक हल्की बहस होती रहीं. जिसका वीडियो भी सामने आया है. सुबह यह खबर सामने आई कि इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. दूसरी ओर सहारनपुर कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद पर बुलडोजर चल रहा है.
सपा सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच की बहस
- यूपी पुलिस:- मैडम आप नहीं जा सकती.
- इकरा हसन:- बात क्या है वो बताइए?
- पुलिस:- इस टाइम रूक जाइए, मत जाइए.
- इकरा हसन:- मैने कोई अपराध किया है क्या?
- पुलिस:- नहीं, अपराध नहीं किया लेकिन इस समय जाना ठीक नहीं ज्यादा टाइम हो गया (रात 12 बजे).
- इकरा हसन:- रोज तो आते नहीं आप मेरी खैर खबर लेने, आज क्या बात हो गई?
- पुलिस:- नहीं अभी मत जाइए?
- इकरा हसन:- निवेदन करेंगे आप आर्डर नहीं देंगे, वरना रोक कर दिखा दो. जाऊंगी तो मै हूं ही. डरती तो मैं हूं नहीं आपसे देखा तो होगा ही आपलोगो ने.
मस्जिद ढहाने पर इमरान मसूद ने क्या कहा?
मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "कल पूरी रात हमारे लोग जागते रहे, हम लगातार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे. मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया है बल्कि वहां संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं. संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें रौंदा गया है.
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि यह मस्जिद 1911 से पहले की है, मस्जिद की मलकियत आज भी वहीद खान याकूब खां के नाम है. लेकिन हालात ये है कि सारी चीजें बताने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया और आदेश में 30 दिन का समय दिया गया. अभी 22 दिन और बचे थे. हाई कोर्ट में सभी चीजों को नजरअंदाज कर दिया गया.
Delhi: On demolishing of a mosque in Saharanpur, Congress MP Imran Masood says, "Look, it's not just about the mosque. It's not just the mosque that has been affected; the law of the country and the Constitution are being violated. You cannot prove that the land belongs to you.… pic.twitter.com/qO1N6UwHJd
— IANS (@ians_india) September 5, 2026
उन्होंने आगे बताया कि रातों-रात चारों तरफ से मस्जिद का घेराव किया गया है. हम लड़ाई लड़ेंगे, देश के कानून के अनुसार लड़ाई लड़ेंगे. कोई दूसरा व्यक्ति इससे खुश नहीं होगा कि किसी का धर्म स्थल गिर गया. आज का दिन सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन है. हम लोग इस लड़ाई को मजबूती के साथ कानून के दायरे में रहकर लड़ेंगे."
1. ज़िला सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आएदिन मस्जिदों को काफी आपाधापी में अवैध बताकर उनको ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है वह ठीक नहीं है तथा सरकार को ऐसे निगेटिव हालात से बचने के लिये इस पर तुरन्त रोक लगाकर इसके समाधान के अन्य उपाय ज़रूर करने चाहिये।
— Mayawati (@Mayawati) September 5, 2026
2.…
मायावती ने मस्जिद गिराने को लेकर सरकार पर किया हमला
सहारनपुर में मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर मायावती ने भी सवाल खड़े किए. उन्होंने एक्स पर लिखा- जिला सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आए दिन मस्जिदों को काफी आपाधापी में अवैध बताकर उनको ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है, वह ठीक नहीं है तथा सरकार को ऐसे निगेटिव हालात से बचने के लिए इस पर तुरन्त रोक लगाकर इसके समाधान के अन्य उपाय ज़रूर करने चाहिए.
वैसे भी एक संवैधानिक सेक्युलर सरकार द्वारा सभी धर्मों के मानने वालों एवं उनके धार्मिक स्थलों आदि का एक समान आदर-सम्मान व उनकी सुरक्षा करने का उत्तरदायित्व बनता है. इस्लाम मजहब में मस्जिदें हर दिन इबादत बल्कि दिन में कई बार जमात के साथ नमाज पढ़ने का मुख्य व अभिन्न अंग हैं, जिसको ध्यान में रखकर व भारतीय परम्परा के अनुसार सम्मान देना देश व व्यापक जनहित में ज़रूरी है.
इसके साथ ही, बिना नियम-कानून का समुचित अनुपालन किये हुए किसी भी अभियुक्त का मकान ध्वस्त करके उसके पूरे परिवार को सामूहिक तौर पर सज़ा देकर बेघर बार कर देने की कार्रवाईयों से भी लोग काफी विचलित हैं. ऐसे में बीएसपी सरकार की तरह का 'क़ानून द्वारा क़ानून का राज' का व्यवहार ज़रूरी है.
अतः केवल सरकार ही नहीं बल्कि माननीय न्यायालय भी इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह उचित होगा। लेकिन ऐसे हालात में सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण भी ज़रूर बना कर रखें, पार्टी की यह भी अपील है.
यह भी पढ़ें - सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद 115 साल पुरानी, कोर्ट ने गिराने का आदेश देने के साथ क्यों ठोका 6 करोड़ का जुर्माना
यह भी पढ़ें - सहारनपुर में कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर बुलडोजर चलने से मचा बवाल, भारी फोर्स तैनात, इकरा हसन को रोका गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं