विज्ञापन

करियर का आगाज तो गया, वैभव को बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कब मिलेगा? जानें क्या शर्तें पूरी करनी होगीं

वैभव सूर्यवंशी के शनिवार को डेब्यू करने के बाद अब फैंस चर्चा यह कर रहे हैं कि BCCI इस सुपर किड को कब सालाना अनुबंध प्रदान करेगा

करियर का आगाज तो गया, वैभव को बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट कब मिलेगा? जानें क्या शर्तें पूरी करनी होगीं
वैभव सूर्यवंशी के फैंस अब कॉन्ट्रैक्ट की बातें करने लगे हैं
Source: Social media

विश्व क्रिकेट की आंखों का नूर बन चुके वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का आखिर एक बड़ा सपना शनिवार को टीम इंडिया कैप मिलने के साथ ही सच हो गया. पिछले कुछ दिनों से मीडिया, विश्व क्रिकेट के दिग्गज, ब्रॉडकास्टर का दबाव आखिरकार रंग लाया. और गौतम गंभीर एंड कंपनी ने ओल्डट्रैफर्ड में संजू सैमसन को XI से बाहर रखकर वैभव को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने का मौका दे ही दिया. सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर सिर्फ 14 ही रन बनाए, लेकिन चंद ही मिनटों में उन्होंने ट्रेलर जरूर दिखा दिया कि आने वाला वक्त उनका है. बहरहाल, वैभव को मौका मिलने के बाद अब एक बड़ा वर्ग चर्चा कर रहा है कि अब BCCI इस सुपर किड को कब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्रदान करेगा. 

अब 3 कैटेगिरी में कॉन्ट्रैक्ट देता है बोर्ड

पिछले दिनों बीसीसीआई ने A+ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया क्योंकि यह उन्हीं खिलाड़ियों को दिया जाता था, जो तीनों ही फॉर्मेट में खेलते थे. अब जबकि कोहली और रोहित दो फॉर्मेटों से संन्यास लेने के बाद तीनों ही फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी कम ही बचे हैं. और यही वजह रही कि अब BCCI ने A+ कैटेगिरी को खत्म कर दिया. अब बोर्ड A (सालाना 5 करोड़), B (3 करोड़) और C (सालाना 1 करोड़) कैटेगिरी में अनुबंध प्रदान करता है. 

वैभव को पूरी करनी होगी सालाना अनुबंध की पात्रता

किसी भी खिलाड़ी के लिए BCCI से सालाना अनुबंध हासिल करना आसान नहीं है और उसे इसके लिए पात्रता साबित करनी होती है और वैभव सूर्यवंशी को भी ऐसा ही करना होगा. अनुबंध के लिए किसी भी खिलाड़ी को एक सीजन में कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या फिर 10 टी20 मैच खेलने होंगे. मतलब अगले साल सितंबर तक अगर वैभव 10 टी20 भारत के लिए खेल लेते हैं, तो वह स्वत: ही C कैटेगिरी का हिस्सा बन जाएंगे. 


बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स 2025-26 के तहत चयनित खिलाड़ी

ग्रेड A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड B: वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर 

ग्रेड C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़

यह भी पढ़ें:  'यह उनका शॉट नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के 14 रन पर स्टंप आउट होने पर सुनील गावस्कर ने किया रिएक्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com