Business Newswrap: रविवार का दिन आमतौर पर शेयर बाजार की भागदौड़, निफ्टी-सेंसेक्स के उतार-चढ़ाव और सोने-चांदी के बदलते भावों से दूर रहता है. लेकिन बाजार बंद होने का मतलब ये कतई नहीं है कि बिजनेस की दुनिया थम गई. कॉर्पोरेट गलियारों से लेकर आपके बजट और आशियाने के सपने तक, आज कई बड़ी हलचलें देखने को मिलीं. अदाणी ग्रुप की मेगा इन्वेस्टमेंट से लेकर भारत की ग्लोबल ट्रेड नीति में आए बड़े बदलाव तक, आज संडे को भी खबरों का बाजार गर्म रहा. आइए नजर डालते हैं आज की 5 सबसे बड़ी बिजनेस खबरों पर.
एमपी के शिवपुरी में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अदाणी ग्रुप के ₹2,500 करोड़ के मॉर्डन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन किया. ये प्लांट मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा. साथ ही क्षेत्र में 211 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात भी दी. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
2. भारत-यूके ट्रेड डील 15 जुलाई से होंगे लागू, सरकार ने जारी किए नए नियम, कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा
केंद्र सरकार ने टैरिफ छूट और 'कंट्री ऑफ ओरिजिन' से जुड़े नियम जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक,सिर्फ रीपैकेजिंग, लेबलिंग या पॉलिशिंग जैसी छोटी-मोटी प्रोसेसिंग करने वाले प्रोडक्ट्स को इस समझौते के तहत टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
3. अदाणी ग्रुप बंगाल के न्यू टाउन में बनाएगा 2,000 बेड का सुपर हॉस्पिटल, 1,000 बेड पर गरीबों का होगा फ्री इलाज
अदाणी ग्रुप पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 2,000 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने जा रहा है. राज्य सरकार के मुताबिक, इस अस्पताल में आधे बेड गरीब मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह मुफ्त रिजर्व रहेंगे.जानिए क्या है पूरी डिटेल. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
4. Petrol Diesel Price Today: 5 जुलाई को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव
अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जान लें कि आज आपके शहर में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) किस भाव पर मिल रहा है. आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट्स. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
5. Home Buying: होमबायर्स के लिए गुड न्यूज, इन 6 बड़े शहरों में अब भी बजट में मिल रहा है घर, कहां सबसे सस्ता?
नाइट फ्रैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ब्याज दरों में कटौती से देश के 6 प्रमुख शहरों में घर खरीदारों को बड़ी राहत मिली है. जानिए आपके शहर में घर खरीदना कितना सस्ता या महंगा हुआ. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं