Sunil Gavaskar on Vaibhav Sooryavanshi: अपने पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद पर 14 रन बनाकर स्टंप आउट हो गई. विल विल जैक्स गेंद पर वैभव स्टंप आउट हुए. आउट होने से पहले वैभव ने अपनी 14 रन की पारी में दो छक्के लगाए थे. 140 के स्ट्राइक रेट के साथ 15 साल के बैटर ने अपने पहले मैच में रन बनाए थे. भले ही वैभव बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उनकी 10 गेंद वाली बल्लेबाजी फैन्स को झुमाने के लिए काफी थे. हालांकि भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर 15 साल के वैभव के आउट होने से निराश नजर आए हैं. उनका मानना है कि वैभव जिस तरह से आउट हुए वह उनके गलत सोच का नतीजा था.
भारत के महान पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का ऐसा कट शॉट खेलना उनके आम अंदाज से बिल्कुल अलग था. सोनी स्पोर्ट्स पर वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "यह उनका शॉट नहीं है, उनका शॉट कवर ड्राइव है,"
इससे पहले, गावस्कर ने सूर्यवंशी को 'भारत का बच्चा' कहा था. उन्होंने कहा, "अगर वह पहली ही गेंद से अच्छा खेलने लगें तो मुझे हैरानी नहीं होगी, भारत में जो भी लोग उन्हें देख रहे होंगे, वे खुशी से झूम उठेंगे, वे सभी बहुत खुश होंगे क्योंकि वह अब भारत के बच्चे हैं, और हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा अच्छा करे," मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया,
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 39 रन बनाए. उन्होंने अर्शदीप के एक ओवर में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 27 रन बटोरे और दबाव को काफी हद तक कम कर दिया. अक्षर पटेल (20 रन पर एक विकेट) ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराकर भारत को राहत दिलाई, लेकिन तब तक इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था.
इसके बाद बेथल और टॉम बैंटन ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर भारतीय स्पिन आक्रमण को प्रभावी नहीं होने दिया। बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए. बेथल ने मैच में 76 रन की नाबाद पारी खेली.
भारतीय स्पिनरों में केवल अक्षर ही प्रभाव छोड़ सके.इसके विपरीत बिश्नोई ने चार ओवर में 60 रन खर्च किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया.इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दोनों स्पिनरों की अपेक्षाकृत तेज गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया.
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र के बड़े उस्ताद: सूर्यवंशी, सचिन से लेकर सोबर्स तक दिग्गजों की दास्तां, 11 साल में किसने किया डेब्यू
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं