ENG vs IND: लीड्स टेस्ट (India vs England Leeds Test) मैच में भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने एक पारी ओर 76 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को 1-1 की बराबरी कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही जिसकी हर तरफ से आलोचना हो रही है लेकिन इन सबके बीच स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की बीवी मयंती लैंगर (Mayanti Langer) ने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. स्पोर्ट्स एंकर मयंती ने अपने इंस्टाग्राम पर जेम्स एंडरसन (James Anderson) और पति बिन्नी की तस्वीर शेयर की है. जो अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल मयंती के इस कदम को लोग कुछ और तरीके से जोड़ रहे हैं. लोगों का मानना है कि मयंती ने स्टुअर्ट बिन्नी की तस्वीर शेयर कर फैन्स को उनकी द्वारा खेली गई डेब्यू पारी की याद दिलाई है.
Eng vs Ind: इंजमाम-उल-हक ने विराट सहित तमाम सीनियर भारतीय बल्लेबाजों को दिखाया आइना, Video
दरअसल 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे में स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने डेब्यू ही टेस्ट में बिन्नी ने एंडरसन समेत बाकी इंग्लिश गेंदबाज़ों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर 78 रन का पारी खेली थी. बिन्नी की यह 78 रन की पारी नॉर्टिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में आए थे. यह टेस्ट मैच ड्रा रहा था. बिन्नी की तस्वीर को शेयर कर मयंती ने फैन्स को मीम्स मैटेरियल दे दिए हैं. लोगों का मानना है कि मयंती ने ऐसा कर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को ट्रोल किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

भले ही बिन्नी ने अपने टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बाद टेस्ट में बिन्नी कुछ कमाल नहीं कर पाए और टीम से बाहर हो गए. उन्होंने सिर्फ छह टेस्ट मैच खेले, जिसमें 78 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपने टेस्ट करियर में केवल 3 विकेट लिए. आखिरी बार यह ऑलराउंडर भारत की जर्सी में साल 2016 में दिखा था.
CPL 2021: छक्का रोकने के लिए हवा में उड़ा खिलाड़ी, देखकर गेंदबाज और बल्लेबाज के उड़ गए होश- Video
दूसरी ओर सीरीज में भारत की टीम अब चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर को खेलेगी. यह टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज को बराबरी कर इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास में नजर आ रही है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं