विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2022

"यह बहुत ही रेयर तस्वीर है" विराट कोहली को गेंदबाजी करते देख ट्विटर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन, देखिए VIDEO

अब हांगकांग और पाकिस्तान के मुकाबले पर सभी की नजरें हैं अगर पाकिस्तान ने हांगकांग ने अगले मुकाबले में हरा दिया तो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को सुपर-4 का मुकाबला होना तय माना जा रहा है. 

"यह बहुत ही रेयर तस्वीर है" विराट कोहली को गेंदबाजी करते देख ट्विटर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन, देखिए VIDEO
विराट कोहली ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी की
नई दिल्ली:

भारत और हांगकांग के बीच बुधवार को एशिया कप 2022 का मुकाबला कई कारणों से यादगार होगा. सूर्यकुमार यादव की 28 गेंदों में 62 रनों की शनदार पारी से शुरू होकर विराट कोहली की नाबाद 44 गेंदों में 59 रनों की पारी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत भारत ने हांगकांग को 40 रनों से हराकर अपना सुपर 4 स्थान हासिल किया. 

इन सबके अलावा, एक और चीज जिसने कई लोगों का दिल जीता और क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन किया, वह थी छह साल के अंतराल के बाद कोहली की गेंदबाजी का नजारा.  स्टार भारतीय बल्लेबाज ने 17वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए जहां उन्होंने केवल छह रन दिए लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए. 

यह एक ऐसा नजारा था जिसे विराट कोहली के फैंस काफी दिनों तक याद  रखेंगे. मैच में आकर, सूर्यकुमार यादव की शानदार 28 गेंदों में 62 * और कोहली की नाबाद 44 गेंदों में 59 रनों की पारी ने भारत को कुल 192/2 के स्कोर पर पहुंचाया. भारत की तरफ से इस मैच में धीमी शुरुआत से ऐसा लग रहा था कि स्कोर मुश्किल से 160 तक पहुंच पाएगा लेकिन सूर्या ने  जिस तरह से विसफोटक पारी खेली भारत ने स्कोरबोर्ड पर 192 रन टांग दिए. 

अब हांगकांग और पाकिस्तान के मुकाबले पर सभी की नजरें हैं अगर पाकिस्तान ने हांगकांग ने अगले मुकाबले में हरा दिया तो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को सुपर-4 का मुकाबला होना तय माना जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Hong Kong, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com