विज्ञापन

भारत के किस शहर को चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है? 99.9 प्रतिशत लोगों को नहीं पता

Chocolate Town: भारत में कई पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती, खाने या खास पहचान के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बारत के किस शर को चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

भारत के किस शहर को चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है? 99.9 प्रतिशत लोगों को नहीं पता
Chocolate Town: भारत के किस शहर को चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है?

Which City Is Known As The Chocolate Town: चॉकलेट का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक शहर ऐसा भी है जिसे चॉकलेट टाउन के नाम से जाना जाता है. जी हां आपने सही सुना. दरअसल भारत में कई पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती, खाने या खास पहचान के लिए जाने जाते हैं. तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में बसा ऊटी भी ऐसा ही एक मशहूर हिल स्टेशन है, जिसे लोग प्यार से “चॉकलेट सिटी” कहते हैं. जब बड़े-बड़े कैफे और महंगे चॉकलेट ब्रांड नहीं थे, तब भी ऊटी से लौटने वाले लोग अपने साथ घर में बनी चॉकलेट ज़रूर ले जाते थे. धीरे-धीरे इन चॉकलेट की चर्चा फैलने लगी. छोटी-छोटी दुकानें खुलीं, परिवारों ने अपनी खास रेसिपी संभालकर रखी और आज ऊटी का नाम चॉकलेट से जुड़ गया. यह पहचान ऊटी ने किसी प्रचार से नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और कारीगरी से बनाई है.

ऊटी में चॉकलेट कैसे लोकप्रिय हुई- (How chocolate became popular in Ooty)

ऊटी का ठंडा मौसम चॉकलेट बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती, इसलिए चॉकलेट जल्दी खराब नहीं होती और फ्रिज की भी कम जरूरत पड़ती है. इसी वजह से स्थानीय लोगों ने घर पर ही चॉकलेट बनाना शुरू किया. समय के साथ जब यहां पर्यटन बढ़ा, तो ये चॉकलेट यात्रियों के लिए पसंदीदा तोहफा बन गईं. ऊटी की चॉकलेट खास तौर पर अपनी गाढ़ी स्वाद और अलग-अलग किस्मों के लिए जानी जाती हैं, जैसे मेवे वाली चॉकलेट, डार्क चॉकलेट, फल और रम फ्लेवर वाली चॉकलेट.

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी मौसम का असर- (Effect of mountain weather)

ऊटी का ठंडा और सुहावना मौसम चॉकलेट की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है. यहां चॉकलेट का स्वाद और बनावट प्राकृतिक रूप से अच्छी रहती है. इसके अलावा, नीलगिरी क्षेत्र में दूध और मलाई आसानी से मिल जाती है, जो अच्छी चॉकलेट के लिए बहुत जरूरी होती है.

ऊटी की चॉकलेट दुकानें- (Chocolate shops in Ooty)

ऊटी में आपको हर जगह चॉकलेट की दुकानें मिल जाएंगी, खासकर बाजारों के आसपास. ये दुकानें आमतौर पर छोटी होती हैं, जिनमें कांच के काउंटर लगे होते हैं. यहां साधारण मिल्क चॉकलेट से लेकर हाथ से बनी ट्रफल्स तक मिलती हैं. कुछ जगहों पर लोग चॉकलेट बनते हुए भी देख सकते हैं, जिससे खरीदारी का अनुभव और भी खास हो जाता है.

ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय- (Best Time To Visit Ooty)

ऊटी की यात्रा साल भर की जा सकती है, लेकिन अक्टूबर से जून के बीच का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान मौसम ठंडा और आरामदायक रहता है. गर्मियों में मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए लोग यहां ज्यादा आते हैं. सर्दियों में धुंध और ठंड ऊटी की सुंदरता को और बढ़ा देती है. मानसून में हरियाली तो बहुत होती है, लेकिन घूमने-फिरने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Wind Chime: घर की सुंदरता को बढ़ाने ही नहीं पॉजिटिव एनर्जी भी लाती है इतनी छड़ वाली विंड चाइम्स

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which City Is Known As The Chocolate Town Of India, Kis City Ko Chocolate Ke Name Se Jana Jada Hai, Ooty Chocolates, Chocolate Town Of India, Ooty Homemade Chocolates, Ooty Travel, Ooty Chocolate Shops, Ooty Chocolate Culture, Nilgiri Chocolates, Ooty Cocoa Industry, Ooty Hill Station Food, Why Ooty Is Called India Chocolate Town, Ooty Kaise Jaye, Ooty Mein Kaha Ghoome
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com