विज्ञापन

पिता की 2 शादियां, साली से दूसरी शादी... गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली 3 बहनों के परिवार की कहानी

Ghaziabad Triple Suicide Case: रात के 2.15 बजे, तीन बहनें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से कूद गईं. वो अपने पीछे हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट छोड़ गई हैं जिसमें लिखा था, "सॉरी पापा".

पिता की 2 शादियां, साली से दूसरी शादी... गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली 3 बहनों के परिवार की कहानी
  • गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर मंगलवार रात आत्महत्या कर ली थी
  • बहनों को कथित तौर पर कोविड के बाद से ऑनलाइन कोरियन गेम की लत थी, पुलिस जांच कर रही है
  • बहनों के पिता चेतन कुमार ने दो शादियां की हैं, दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं और बच्चे साथ रहते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ghaziabad Triple Suicide Case: गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है. इस बीच बड़ी खबर यह सामने आई है कि बच्चियों के पिता ने दो शादी की है. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं.

गाजियाबाद में क्या हुआ?

पुलिस को मंगलवार, 3 फरवरी की देर रात करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में भारत सिटी सोसाइटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है.  सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्थानीय निवासी चेतन कुमार की तीनों लड़कियां - निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल), नीचे जमीन पर गिरी थीं और बुरी तरह से घायल थीं. उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं. सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम 'लव गेम' की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे.

पिता की हुई थी दो शादियां

मिली जानकारी के अनुसार बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने दो शादी की है. दोनों पत्नियां सगी बहन हैं. पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो चेतन कुमार ने अपनी पत्नी की ही छोटी बहन यानी साली के साथ दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए.

जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले दो सालों से तीनों बच्चियां स्कूल नही जाती थी. 

रात के 2.15 बजे, तीन बहनें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से कूद गईं. वो अपने पीछे हाथ से लिखा एक नोट छोड़ गई हैं जिसमें लिखा था, "सॉरी पापा". साथ में एक पॉकेट डायरी भी छोड़ा है जिसमें कुल 08 पन्नों पर लिखा है. पुलिस के अनुसार बच्चियों ने इसमें अपने गेम और अन्य मोबाइल एक्टिविटी के बारे में लिखा है. उन्होंने लिखा कि वो गेम से बहुत प्यार करती थी. अंत मे सॉरी लिखा है,

मिली जानकारी के अनुसार गेम में बीच वाली बहन बॉस थी. तीनों खाना खाने से लेकर सारे काम एक साथ करती थी. खास बात है कि तीनों बच्चियों के पास मोबाइल नहीं था. वो पिता के मोबाइल का इस्तेमाल करती थी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद सुसाइड केस में पिता के खुलासे चौंकाने वाले, मंझली बहन थी बॉस- तीनों ने रखे लिए थे कोरियन नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com