Tilak Varma VS Sanju Samson : इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं हो सका है. अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 में मौका दिया जा सकता है. फैन्स और पूर्व दिग्गज यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वैभव के डेब्यू कैप मिले, लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी वैभव के डेब्यू को लेकर नहीं सोच रहा है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में भारतीय इलेवन में बदलाव होंगे या नहीं, इसको लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है.
तिलक वर्मा vs संजू सैमसन, किसकी जगह खतरे में !
हर कोई संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कर रहा है, लेकिन तिलक वर्मा के बारे में कोई ऐसा सवाल क्यों नहीं उठ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि तिलक ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं करते हैं लेकिन परफॉर्मेंस के आधार पर तिलक भी रडार पर हो सकते हैं. अगर टीम में बदलाव करने हैं, तो तिलक पर भी तलवार लटक रही है. संजू आसानी से निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिना किसी परेशानी के ओपनिंग कर सकते हैं.

तिलक अभी भी अपनी जगह बनाए हुए हैं, जिसका मुख्य कारण कुछ साल पहले खेली गई उनकी कुछ अच्छी पारियां हैं. वहीं, संजू ने कुछ महीने पहले ही तीन अहम पारियां खेलकर भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी. फिर भी, टीम से बाहर करने के लिए हमेशा संजू सैमसन को ही निशाना बनाया जाता है जो कि एक गलत समीकरण है. मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए, तिलक वर्मा प्लेइंग XI में जगह पाने के हकदार नहीं दिखते हैं. खिलाड़ियों का चयन उनके मौजूदा फॉर्म और वे टीम के लिए क्या भूमिका निभा सकते हैं, इस आधार पर होना चाहिए; न कि सिर्फ़ उनकी पुरानी प्रतिष्ठा के आधार पर. ऐसे में यकीनन तिलक, संजू से पीछे नजर आते हैं.
संजू सैमसन की पिछली 24 पारियां
DNB, DNB, , 56, 13, DNB, 39, 24, DNB, 2, 37, 10, 06, 0, 24, 6, 22, 24, 97*, 89, 89, 5, 0, 1
544 रन || 38 औसत || 169 स्ट्राइक रेट
-तिलक वर्मा पिछली 24 पारियां :
22,26,1,6,8,51,DNB,17,15,DNB,46,22,9,0,13,25, 31, 1, 44, 27, 21, 8, 19, 55, 13
345 रन || 22 औसत || 143 स्ट्राइक रेट
अब देखना है कि दूसरे टी-20 में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होते हैं या फिर भारतीय टीम पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेंगे.
ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का तूफानी अंदाज, टी20 लीग में दिखाया 360 डिग्री अवतार
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का टी-20 में तहलका, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं