विज्ञापन

Maruti की अपनी ही इस 10.50 लाख की SUV ने बिगाड़ दिया Grand Vitara का खेल! 46 महीने में हासिल हुआ ये मुकाम

Maruti Grand Vitara ने जून 2026 तक घरेलू बाजार में 4 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया. जानिए इसकी बिक्री और बाकी डिटेल्स.

Maruti की अपनी ही इस 10.50 लाख की SUV ने बिगाड़ दिया Grand Vitara का खेल! 46 महीने में हासिल हुआ ये मुकाम

Maruti Suzuki Grand Vitara को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस वजह से इसकी सेल काफी ज्यादा बढ़ी है. Maruti Suzuki Grand Vitara ने घरेलू बाजार में 4 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. जून 2026 के अंत तक इस प्रीमियम मिड-साइज SUV की कुल 4,01,007 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा करीब 62,500 यूनिट का एक्सपोर्ट भी किया गया है. हालांकि, इसी आंकड़े तक पहुंचने में Grand Vitara को नई Hyundai Creta के मुकाबले 21 महीने ज्यादा लगे.

46 महीने में Grand Vitara ने पार किया 4 लाख का आंकड़ा

Maruti Suzuki Grand Vitara को सितंबर 2022 में भारतीय बाजार में उतारा गया था. लॉन्च के करीब 46 महीने बाद जून 2026 के अंत में इसने 4 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया. इसके मुकाबले जनवरी 2024 में लॉन्च हुई दूसरी पीढ़ी की Hyundai Creta ने सिर्फ 25 महीने में 4 लाख यूनिट की बिक्री पूरी कर ली थी. यानी Grand Vitara को इसी आंकड़े तक पहुंचने में Creta से 21 महीने ज्यादा लगे.

Grand Vitara की बिक्री FY2023 के आखिरी सात महीनों में 51,315 यूनिट रही थी. FY2024 में इसकी बिक्री बढ़कर 1,21,169 यूनिट हो गई, जो सालाना आधार पर 136 फीसदी की बढ़ोतरी थी. FY2025 में बिक्री 1,23,946 यूनिट रही, जबकि FY2026 में इसमें 32 फीसदी की गिरावट आई और बिक्री 83,849 यूनिट रह गई.

ये भी पढ़ें- Skoda Slavia Facelift: नए अपडेट के साथ आई सेडान, दिखेंगे ये बदलाव, सीट पर बैठे-बैठे होगा मसाज

हालांकि, FY2027 की शुरुआत Grand Vitara के लिए बेहतर रही है. अप्रैल से जून 2026 के बीच इसकी 20,728 यूनिट डीलर्स को भेजी गईं, जो सालाना आधार पर 8 फीसदी ज्यादा हैं.

Grand Vitara ने पहले बनाए थे कई बिक्री रिकॉर्ड

Grand Vitara की बिक्री की रफ्तार शुरुआती दौर में काफी तेज रही थी. ये मिड-साइज SUV सेगमेंट में 1 लाख यूनिट का आंकड़ा सबसे तेजी से पार करने वाली कार बनी थी. इसे इस मुकाम तक पहुंचने में सिर्फ 12 महीने लगे थे. इसके बाद भी Grand Vitara ने 2.5 लाख और 2 लाख यूनिट के आंकड़े तेजी से पार किए. 2 लाख यूनिट की बिक्री पूरी करने में इसे 22 महीने लगे थे. उस समय इसने पहली पीढ़ी की Hyundai Creta को पीछे छोड़ा था, जिसे समान आंकड़े तक पहुंचने में 25 महीने लगे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

अप्रैल 2025 की शुरुआत में Grand Vitara ने 3 लाख यूनिट की बिक्री भी पूरी कर ली. 2,00,001 से 3,00,000 यूनिट तक पहुंचने में करीब 10 महीने लगे थे. इस प्रदर्शन के साथ यह 3 लाख यूनिट का आंकड़ा सबसे तेजी से पार करने वाली मिड-साइज SUV बनी थी. हालांकि, 3 लाख से 4 लाख यूनिट तक पहुंचने की रफ्तार कुछ धीमी हुई. इस बार 1 लाख यूनिट की अगली बिक्री पूरी करने में 14 महीने से ज्यादा समय लगा.

Maruti Victoris से भी पड़ा बिक्री पर असर

Grand Vitara की बिक्री की रफ्तार धीमी होने की एक बड़ी वजह Maruti Victoris को भी माना जा रहा है. नई Maruti Victoris को अगस्त 2025 में Arena सेल्स नेटवर्क के जरिए पेश किया गया था. Victoris और Grand Vitara एक ही प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन साझा करते हैं. Victoris ने सिर्फ 10 महीने में 1,00,165 यूनिट की बिक्री दर्ज की है.

Victoris की कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है, जबकि Grand Vitara की कीमत 10.77 लाख रुपये से 19.57 लाख रुपये के बीच है. ऐसे में दोनों मॉडलों के बीच कीमत और तकनीक के स्तर पर काफी समानता है.

Latest and Breaking News on NDTV

FY2027 की पहली तिमाही में Grand Vitara की स्थिति

मिड-साइज SUV बाजार में मुकाबला काफी कड़ा है. FY2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के दौरान Grand Vitara की 20,728 यूनिट डीलर्स को भेजी गईं. इसी अवधि में Hyundai Creta की 37,694 यूनिट, Kia Seltos की 30,817 यूनिट और Toyota Hyryder की 26,883 यूनिट भेजी गईं. Thar Roxx और Mahindra 7XO की संयुक्त बिक्री 27,210 यूनिट रही. इस आंकड़े से साफ है कि Grand Vitara को मिड-साइज SUV सेगमेंट में आगे बढ़ने के लिए Creta, Seltos और Hyryder जैसे मॉडल्स से कड़ी चुनौती मिल रही है.

Grand Vitara में मिलते हैं पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG विकल्प

Maruti Suzuki Grand Vitara में 103hp पेट्रोल इंजन और 116hp स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है, जबकि स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल में सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है.
Grand Vitara में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प पेट्रोल-ऑटोमैटिक संयोजन के साथ उपलब्ध है.
इसके अलावा CNG मॉडल भी मौजूद है. CNG वर्जन 89hp की ताकत और 121.5Nm का टॉर्क देता है और इसमें सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.

Nexa की बिक्री में Grand Vitara का बड़ा योगदान

Grand Vitara Maruti Suzuki के Nexa बिक्री नेटवर्क के लिए एक अहम मॉडल बन चुकी है. लॉन्च से जून 2026 तक Grand Vitara की 4,01,007 यूनिट बिक चुकी हैं. इस दौरान Nexa के सभी SUV मॉडल्स की कुल बिक्री 11,53,756 यूनिट रही. इसमें Grand Vitara की हिस्सेदारी करीब 35 फीसदी रही.

Nexa पोर्टफोलियो में Grand Vitara से आगे सिर्फ Baleno और Fronx हैं. FY2023 से जून 2026 तक Baleno की 7,87,419 यूनिट और Fronx की 5,25,964 यूनिट बिकी हैं. FY2026 में Grand Vitara 83,849 यूनिट की बिक्री के साथ Fronx के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली Nexa SUV रही. इसी दौरान Fronx की 1,72,363 यूनिट बिकी थीं.

जुलाई में फिर बढ़ी Grand Vitara की बिक्री

FY2027 की पहली तिमाही में 20,728 Grand Vitara डीलर्स को भेजने के बाद जुलाई में भी इसकी बिक्री ने अच्छी शुरुआत की. जुलाई 2026 में Maruti Suzuki ने डीलर्स को Grand Vitara की 8,127 यूनिट भेजीं. ये मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में Grand Vitara की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री रही. इससे संकेत मिलता है कि मिड-साइज SUV के लिए मांग में फिर से सुधार देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 की खास 'Gorkha' एडिशन लॉन्च, इतने रुपये से शुरू होती है कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Grand Vitara, Maruti Grand Vitara Price, Maruti Grand Vitara Bookings, Maruti Suzki, Car Sale 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com