भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने अपना 360 डिग्री अवतार दिखाया है. समित केएससीए टी20 ट्रॉफी मैच के दौरान ग्राउंड के चारों ओर अपने शानदार शॉट्स से सबको हैरान कर दिया. बैक-फुट, कट शॉट्स और लॉफ्टेड ड्राइव से लेकर कुछ बेहतरीन पुल तक, समित की बैटिंग उनके पिता के क्लास की झलक थी. उनकी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 20 साल के समित ने हुबली के KSCA हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर हुबली टाइगर्स के खिलाफ मैच में अपनी टीम कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स के लिए 23 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए.
Samit Dravid had the whole field covered 🤩
— FanCode (@FanCode) July 1, 2026
Catch all the action from the Maharaja Trophy KSCA T20 2026 LIVE on FanCode 📲#MaharajaTrophy pic.twitter.com/gurjHdavpE
दूसरे विकेट के लिए की अहम साझेदारी
बात अगर इस मुकाबले की करें तो रोहन पाटिल और प्रवीण दुबे के अर्धशतकों के बाद निश्चिथ राव ने तीन विकेटों के दम पर बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने हुबली टाइगर्स के खिलाफ ज़बरदस्त मुकाबले के बाद दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की.
बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने रोहन पाटिल (38 गेंदों पर 64 रन) और प्रवीण दुबे (28 गेंदों पर 51 रन) के अर्द्धशतकों के दम पर 203/7 का स्कोर खडा किया. रोहन और समित द्रविड़ (23 गेंदों पर 32 रन) के दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़. इसके बाद समित आउट हुए. रोहन ने इसके बाद प्रवीण दुबे के साथ 51 रन की पार्टनरशिप करके मोमेंटम बनाए रखा. जिसके बाद शिवराज ने पारी के आखिर में सिर्फ सात गेंदों पर 23 रन की तेज पारी खेली.
जीत के लिए 204 रन का पीछा करते हुए, हुबली टाइगर्स को अनीश्वर गौतम (23 गेंदों पर 34 रन), शिवकुमार रक्षित (30 गेंदों पर 41 रन) और मनवंत कुमार (22 गेंदों पर 60 रन) को रन चेज में बनाए रखा. अभिनव मनोहर की 15 गेंदों पर 21 रनों की पारी के दम पर मैच को आखिरी गेंद तक लेकर गई. हुबली टाइगर्स को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई. निश्चिथ राव (3/27) और विद्वाथ कवरप्पा (2/55) ने ब्लास्टर्स के लिए गेंद से कमाल दिखाया.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को देना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें: 'राउंड ऑफ 32 में हमारा 64 प्रेजेंट सर' यशस्वी जायसवाल पर चढ़ा FIFA फीवर, देखने पहुंचे वर्ल्ड कप मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं