विज्ञापन

65kmpl का माइलेज और कीमत मात्र 65,996 रुपये, इस बाइक को जमकर खरीद रहे लोग

दोपहिया वाहनों की बिक्री ने पिछले महीने यानी जुलाई 2026 में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. सबसे खास बात रही कि नंबर-2 और नंबर-3 पर Honda ने कब्जा जमा कर रखा.

65kmpl का माइलेज और कीमत मात्र 65,996 रुपये, इस बाइक को जमकर खरीद रहे लोग

Best Honda Bikes: भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने जुलाई 2026 में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. व्हीकल मार्केट में दोपहिया वाहनों की बिक्री 19.23 लाख यूनिट से ज्यादा रही. जबकि पिछले साल जुलाई में केवल 15.69 लाख यूनिट्स बिके थे. यानी इस साल 22.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.  इस लिस्ट में टॉप बिकने वाली गाड़ियों में Honda ने भी अपना दबदबा कायम रखा. हालांकि, टॉप पर Hero Splendor रही. लेकिन हम आपको आज यहां पर सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-2 और टॉप-3 टू-व्हीलर के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों ही स्थान पर Honda ने काबिज किया है. 

Honda Activa

इस लिस्ट में Honda Activa दूसरे नंबर पर है. यानी लोगों ने इस स्कूटी को काफी पसंद किया है. जुलाई 2026 में कंपनी ने Honda Activa की 2,06,170 यूनिट्स को बेच दिया. हालांकि, ये बिक्री पिछले साल इसी महीने की तुलना में कम है. लेकिन फिर भी ये स्कूटी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. 

आपको बता दें कि Honda Activa दो इंजन वर्जन में आती है. इसमें आपको Honda Activa 110 और Honda Activa125 का ऑप्शन मिल जाता है.जैसा की नाम से ही साफ है Honda Activa 110 में कस्टमर्स को 110cc eSP का इंजन मिलता है जबकि Activa125 में 125cc eSP+ इंजन मिलता है. Honda Activa की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 78,689 रुपये से शुरू होती है. इसको लेकर कंपनी 47kmpl माइलेज देने का दावा करती है. 

Honda Shine

Latest and Breaking News on NDTV

जुलाई 2026 में Honda Shine को तीसरा स्थान मिला है. कंपनी ने इस पिछले महीने 1,91,950 यूनिट्स की बिक्री कर दी. पिछले साल जुलाई से तुलना करें तो ये कंपनी के लिए लगभग 20.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है. यानी लोगों ने Honda Shine को भी खूब प्यार दिया है. 

Honda Shine में 123.94cc का इंजन दिया गया है. जबकि इंस्ट्रूमेंट कंसोल में आपको LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगा. कंपनी इसके साथ 55kmpl माइलेज देने का दावा करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 83,679 रुपये से शुरू होती है. ये Drum, Disc और लिमिटेड एडिशन वैरिएंट में उपलब्ध है. इसके अलावा Honda Shine 100 भी कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है. कंपनी इसको लेकर 65km/l का माइलेज देने का दावा करती है. इसकी कीमत 65,996 रुपये से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें- Maruti की अपनी ही इस 10.50 लाख की SUV ने बिगाड़ दिया Grand Vitara का खेल! 46 महीने में हासिल हुआ ये मुकाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda 125cc Scooter, Honda, Honda Shine 100, Honda Activa, Honda Activa 125
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com