विज्ञापन

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर पैर रखते ही टूट जाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स, विश्व क्रिकेट में मचेगी हलचल!

Vaibhav Suryavanshi Debut Record List, IND vs IRE 1st T20I: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मैदान पर उतरते ही सचिन तेंदुलकर और वॉशिंगटन सुंदर को पीछे छोड़कर क्रिकेट इतिहास के तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के मैदान पर पैर रखते ही टूट जाएंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड्स, विश्व क्रिकेट में मचेगी हलचल!
Vaibhav Suryavanshi Debut Record List, IND vs IRE 1st T20I:

Vaibhav Suryavanshi Debut Record List, IND vs IRE 1st T20I: भारत और आयरलैंड के बीच आज से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पूरी दुनिया की नजरें भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. दोनों ही मुकाबले बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर आयोजित होने जा रहे हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आज जब भारतीय टीम बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर उतरेगी, तो वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने का इंतजार खत्म हो सकता है. इस ऐतिहासिक डेब्यू से ठीक पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने ड्रेसिंग रूम का एक बड़ा राज खोलते हुए बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव को बिल्कुल बेखौफ होकर खेलने का गुरुमंत्र दिया है.

आज के मुकाबले में जैसे ही वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपना पहला कदम रखेंगे, वे क्रिकेट इतिहास के ये 3 बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे:

सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा

वैभव सूर्यवंशी आज मैदान पर उतरते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े महानायक सचिन तेंदुलकर का पिछले 36 वर्षों से चला आ रहा सर्वकालिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे. वैभव महज 15 साल और 91 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं. इससे पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

भारत के सबसे युवा टी20 अंतरराष्ट्रीय T20I खिलाड़ी 

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे. भारतीय क्रिकेट में फिलहाल यह विशेष रिकॉर्ड स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के नाम दर्ज है. वॉशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में 18 साल और 80 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, लेकिन अब वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में इस रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ देंगे.

विश्व के सबसे युवा T20I क्रिकेटर 

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं. वे किसी भी आईसीसी (ICC) पूर्ण सदस्य (Full Member) देश के लिए पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में वे आयरलैंड के ही तेज गेंदबाज जॉश लिटिल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 16 साल और 309 दिन की उम्र में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Vaibhav Suryavanshi, Ireland Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com