विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

पीसीबी ने पेंशन रोकी, तो यह पूर्व दिग्गज बोर्ड के खिलाफ कोर्ट पहुंचा

सूत्र ने कहा, ‘उन्हें पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी हैं.’सरफराज पाकिस्तान क्रिकेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और अतीत में खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ मैच और स्पॉट फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगा चुके हैं.

पीसीबी ने पेंशन रोकी, तो यह पूर्व दिग्गज बोर्ड के खिलाफ कोर्ट पहुंचा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का लोगो
  • सरफराज और विवाद, चोली-दामन का साथ!
  • इंग्लैंड में रहते हैं अब सरफराज
  • एक सरफराज, सौइयों विवाद!
कराची:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज की मासिक पेंशन को बोर्ड की ‘खिलाड़ियों की कल्याण नीति'का उल्लंघन करने पर रोक दिया है. अब ब्रिटेन में बसे सरफराज ने भी अपनी पेंशन की बहाली और बकाया राशि के भुगतान के लिए पाकिस्तान बोर्ड के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की है.

भारत-श्रीलंका सीरीज के नए शे़ड्यूल का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे मुकाबले, पूरी डिटेल्स

बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, 'बोर्ड के खिलाफ अदालत जाना खिलाड़ी कल्याण नीति का उल्लंघन है क्योंकि उनकी तरफ से बोर्ड के अधिकारियों और खिलाड़ियों को लेकर लगातार आलोचना और अपमान किया जा रहा है.' उन्होंने बताया कि सरफराज की पेंशन को बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने भी रोका था. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया बोर्ड और राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाने की आदत है.'

हरलीन देओल के करिश्माई हवाई कैच को देखकर तेंदुलकर चौंके, बोले- इस साल का सबसे बेहतरीन कैच'

सूत्र ने कहा, ‘उन्हें पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट की छवि खराब नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी हैं.'सरफराज पाकिस्तान क्रिकेट पर आलोचनात्मक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं और अतीत में खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ मैच और स्पॉट फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगा चुके हैं. लंबे कद के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 55 टेस्ट और 45 एकदिवसीय मैच खेले. रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के आविष्कारक माने जाने वाले सरफराज ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में नौ विकेट लेकर यादगार प्रदर्शन किया था. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Cricket Board, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com