विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2021

...तब मैं सिर्फ अपनी गलतियों पर ध्यान लगाता हूं, कुलदीप यादव ने कहा

भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेल चुके इस चाइनामैन गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है क्योंकि रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण पहले दो मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे.

...तब मैं सिर्फ अपनी गलतियों पर ध्यान लगाता हूं, कुलदीप यादव ने कहा
कुलदीप यादव को यहां से बेहतर करना होगा
कोलकाता:

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने रविवार को कहा कि जब चीजें उनके अनुकूल नहीं चल रही होती हैं तो तब वह अपनी गलतियों पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं. यह 26 वर्षीय खिलाड़ी पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में किसी भी प्रारूप में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहा है. उन्हें हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में केवल कैनबरा में एक वनडे में खेलने का मौका मिला था. भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेल चुके इस चाइनामैन गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है क्योंकि रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण पहले दो मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे.

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

बायें हाथ के इस स्पिनर ने कोलकाता नाइटराइडर्स की वेबसाइट पर जारी वीडियो में कहा, ‘कभी ऐसा मौका आता है, जबकि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते और यह वह समय होता है जबकि आप अपनी गलतियों पर ध्यान देते हैं और अनुभव हासिल करते हैं ताकि आप इन गलतियों को भविष्य में नहीं दोहराएं.'कुलदीप के लिये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले दो सत्र अच्छे नहीं रहे. वह 2019 में नौ मैचों केवल चार विकेट ले पाये जबकि यूएई में पिछले साल खेले गये आईपीएल में उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया. कुलदीप को 2021 की आईपीएल नीलामी से पहले केकेआर ने अपनी टीम में बनाये रखा है.

रहाणे ने टीम की जर्सी देकर जीता था दिल अब खुद लियोन ने कही दिल जीतने वाली बात

इस स्पिनर ने कहा, ‘मैं सात साल से केकेआर के लिये खेल रहा हूं और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए.' उन्होंने कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण है कि लेकिन आपको अपने खेल में लगातार सुधार करना होता है ताकि अपना स्तर बनाये रख सको. यह वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट कड़ा होता जिसमें आपसे काफी उम्मीदें लगायी जाती हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, India, Kolkata Knight Riders, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com