विज्ञापन

21 छक्के, 18 चौके, 100 गेंदों में बने 241 रन, MI के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, बना सबसे बड़ा स्कोर

The Hundred Men's Competition: सनराइजर्स लीड्स ने 241 रन के दौरान 21 छक्के लगाए, जो द हंड्रेड टूर्नामेंट में किसी एक टीम की ओर से एक मैच में लगाया गया अब तक का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.

21 छक्के, 18 चौके, 100 गेंदों में बने 241 रन, MI के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, बना सबसे बड़ा स्कोर
The Hundred Men's Competition

The Hundred Men's Competition : कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसे करिश्मे होते हैं जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. ऐसा ही कुछ कारनामा द हंड्रेड टूर्नामेंट में देखने को मिला है, जह एक टीम ने 100 गेंदों पर 241 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. द हंड्रेड टूर्नामेंट के 20वें मैच में सनराइजर्स लीड्स की टीम ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ मैच में 100 गेंदों पर 241 रन दो विकेट पर बनाए जिसमें मिचेल मार्श ने 37 गेंद पर 76 रन की तूफानी पारी खेली, अपनी पारी में मार्श ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं, ओपनर साउथ अफ्रीका के रयान रिकेलटन ने 42 गेंद पर 94 रन की नाबाद पारी खेली, बता दें कि आईपीएल में रयान रिकेलटन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं. रयान रिकेलटन ने अपनी आतिशी पारी में 6 चौके और 8 छक्के लगाने का कमाल कर दिखाया है.  बता दें कि द हंड्रेड टूर्नामेंट में यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. 

21 छक्के, 18 चौके

द हंड्रेड टूर्नामेंट  के इस मैच में सनराइजर्स लीड्स की टीम ने 241 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें 21 छक्के और 18 चौके लगे. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी कर फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

मैच में क्या-क्या हुआ

  •  रयान रिकेलटन ने 42 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली और 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.
  •  मिचेल मार्श ने 37 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से 76 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली और 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करते हुए ओपनिंग में रिकॉर्ड 148 रनों की साझेदारी की.  
  • हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है, ब्रूक ने 18 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए.
  •  लंदन स्पिरिट ने डेविड विली की 46 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी के दम पर वापसी की कोशिश की, लेकिन वे 6 विकेट पर 204 रन ही बना पाए.
  • सनराइजर्स लीड्स ने 241 रन के दौरान 21 छक्के लगाए, जो द हंड्रेड टूर्नामेंट में किसी एक टीम की ओर से एक मैच में लगाया गया अब तक का सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. 

ये भी पढ़ेंबुमराह के चोटिल होने के बाद भी श्रीलंका दौरे पर नहीं चुने जाने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- क्या खत्म हुआ मोहम्मद शमी की टीम में वापसी का इंतजार? बुमराह के रिप्लेसमेंट से समझिए अजीत अगरकर का बड़ा संकेत

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com