विज्ञापन

सनरूफ और 26.99 KM का माइलेज, भारत की सबसे सस्ती SUV, कीमत लगभग 5.5 लाख से शुरू

अगर आप अपने लिए बजट सेगमेंट में SUV लेना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. यहां पर आपको लगभग 5 लाख से शुरू होने वाली SUV के बारे में बता रहे हैं.

सनरूफ और 26.99 KM का माइलेज, भारत की सबसे सस्ती SUV, कीमत लगभग 5.5 लाख से शुरू

Best SUV in Budget: अगर आप फैमली के लिए ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत ज्यादा न हो, माइलेज अच्छा मिले और सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलें, तो भारतीय बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. आप इस सेगमेंट में Tata Punch से लेकर Maruti Brezza तक देख सकते हैं. अगर आपका बजट कम है लेकिन आप SUV खरीदना चाह रहे हैं तो इन ऑप्शन की ओर आप देख सकते हैं. 

Tata Punch

Tata Punch अपनी मजबूत बिल्ड, SUV जैसी डिजाइन और सुरक्षा के लिए जानी जाती है. इस माइक्रो-SUV को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है. इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख (एक्स-शोरूम) है. इसमें सनरूफ, 7-इंच टचस्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. CNG मॉडल में ट्विन-सिलेंडर तकनीक दी गई है, जिससे बूट स्पेस को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेफ्टी के लिए इलमें छह एयरबैग दिए गए हैं. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज करीब 20.09 किमी/लीटर है. जबकि CNG वैरिेएंट के माइलेज को लेकर करीब 26.99 किमी/किग्रा का दावा किया गया.

Hyundai Exter

Hyundai Exter बजट में मॉडर्न डिजाइन और कई काम के फीचर्स देने वाली SUV है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है.
इसमें सभी वैरिएंट में छह एयरबैग मिलते हैं. इसके अलावा इसमें सिंगल-पेन सनरूफ, डैशकैम और 8-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. Exter में 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल मॉडल को लेकर कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज करीब 19.4 किमी/लीटर है. जबकि CNG वैरिएंट करीब 27.1 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Nissan Magnite

Latest and Breaking News on NDTV

Nissan Magnite कम कीमत में बड़ी SUV जैसा लुक और सड़क पर अच्छी मौजूदगी देती है. इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay तथा क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. Magnite में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि माइलेज करीब 19.35 किमी/लीटर है. जो कस्टमर्स ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है. इसको लेकर दावा किया गया कि इसकी माइलेज करीब 20 किमी/लीटर है.

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza की शुरुआती कीमत 7,39,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें SUV जैसी डिजाइन, LED हेडलैंप और मजबूत बॉडी क्लैडिंग मिलती है. अंदर की तरफ डुअल-टोन केबिन, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, पीछे के लिए AC वेंट और सफिसिएंट बूट स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और 9-इंच टचस्क्रीन भी मिलती है. Brezza में 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन है. ये मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है और वैरिएंट के अनुसार, कंपनी करीब 17 से 20 किमी/लीटर तक माइलेज देने का का दावा करती है.

ये भी पढ़ें- पहले से ज्यादा स्टोरेज और Type-C चार्जिंग! आ गई 145 KM रेंज वाली TVS iQube MillionR, जानें दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SUV, Suv Car, Budget SUV 2026, Tata Punch, Exter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com