भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले करीब साढ़े तीन साल के के कार्यकाल के नए हेड कोच के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. और इस महीने की 27 तारीख तक पात्रता रखने वाले तमाम लोग इस पद के लिए आवेदन कर सकते है. यह कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक के लिए होगा. वैसे कोच ही नहीं टीम को मदद करने वाले भारी-भरकम सपोर्ट स्टॉफ का चयन भी बोर्ड करने जा रहा है, लेकिन यह स्टॉफ पूरी तरह से हेड कोच का पसंदीदा या उससे सलाह-मशविरे के बाद नियुक्त किया जाएगा.
"काफी उत्सुक हूं ...", टीम इंडिया का कोच बनना चाहता है यह पूर्व दिग्गज
हेड कोच होगा स्टॉफ का कप्तान !
बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञापन के हिसाब से टीम के प्रदर्शन की मुख्य जिम्मेदारी हेड कोच की होगी. हेड कोच सभी विशेषज्ञ कोचों और सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों का नेतृत्व करेगा. साथ ही, हेड कोच की जिम्मेदारी विशेषज्ञ कोचों की भूमिका तय करने, उनके प्रदर्शन और विकास के प्रति भी जिम्मेदार होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इतने लोग होंगे सपोर्ट स्टॉफ में
बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सपोर्ट स्टॉफ में हेड कोच को मिलाकर कुल 14-16 लोग होंगे. इसमें सहायक कोच, बैटिंग फील्डिंग, बॉलिंग, पेस बॉलिंग, स्पिन बॉलिंग कोच के अलावा ट्रेनर, कंप्यूटर एनालिस्ट, थ्रोअर सहित अलग-अलग लोग होंगे. और इनकी नियुक्ति हेड कोच के साथ विचार-विमर्श करने के बाद की जाएगी. कुल मिलाकर एक पूरा का पूरा कुनबा अगले करीब साढ़े तीन साल तक टीम इंडिया को संभालने और आगे बढ़ाने का काम करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं