- क्या होगा 4 अगस्त को सुनवायी में?
- चेन्नई के एक वकील ने दायर की याचिका
- तमन्ना भाटिया सहि और कई क्रिकेटों लिए भी सवाल
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के खिलाफ दोनों को गिरफ्तार करने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में दोनों को ऑनलाइन गैंबलिंग को प्रमोट करने का आरोप लगाया गया है. चेन्नई स्थित वकील सूर्यप्रकासम द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि युवा गैंबलिंग के आदी हो रहे हैं. इस याचिका में इस वकील ने ऑललाइन गैंबलिंग करने वाली एप्प पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. रिपोर्ट के अनुसार याचिका में आगे कहा गया है कि गैंबलिंग कंपनियां युवाओं को ब्रेनवॉश करनने के लिए विराट (Virat Kohli) और तमन्ना का इस्तेमाल कर रही हैं. इसलिए इऩ दोनों सितारों को इसके लिए गिरफ्तार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: हार्दिक ने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, तो लोगों ने कोहली को कर दिया ट्रोल, बोले- 'तुम्हारा खून..
-
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब
इस याचिका में वकील ने एक युवा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक युवा ने आत्महत्या की क्योंकि वह उस पैसे को वापस नहीं कर सका, जो उसने ऑनलाइन गैंबलिंग के लिए लिया था. उन्होंने कहा कि यह गैंबलिंग का नशा सोसायटी के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक और भारत के संविधन के आर्टिकल-21 का उल्लंघन है क्योंकि यह जीवन के अधिकारों का उल्लंघन है. सूर्यप्रकासम ने कहा कि ऑनलाइन गैंबलिंग बहुत ही कम अवधि में नुकसान पहुंचाती है, जबकि शराब और सिगरेट 15 साल में किसी व्यक्ति का नुकसान करते हैं. सेलीब्रिटी लोगों को ऑनलाइन गैंबलिंग खेलने के प्रति लालच दे रहे हैं. वे इसका प्रचार-प्रसार कर लोगों की मनोदशा को प्रभावित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल-सारा तेंदुलकर ने शेयर की एक कैप्शन के साथ तस्वीर, तो हार्दिक पंड्या की भाभी ने कहा..
इस याचिका पर चेन्नई हाईकोर्ट 4 अगस्त को सुनवाई करेगी. अब तो आप जानते ही हैं कि इस समय ऑनलाइन गैंबलिग एपलिकेशन युवा और क्रिकेटप्रेमियों के बीच बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं और सौरव गांगुली, विराट कोहली और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को कई ऑनलाइन एप्प ने अपने साथ जोड़ हुआ है. हालिया सालों में इन कंपनियों की संख्या में बहुत ही तेजी से इजाफा हुआ है और ये अकूत कमाई कर रही हैं. पिछले कुछ सालों में ऐसी एप्प बहुत ही तेजी से विकसित हुई हैं और कई कंपनियों द्वारा डाटा फ्री देने के बाद ये युवाओं से मैच से पहले अपनी टीम चुनने को कहती हैं, जिसमें कोई भी प्रशंसक पैसा लगा सकता है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं