- वनडे टीम में शिखर धवन का चयन
- नेट्स में पसीना बहाते नजर आए शिखर धवन
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज
भारत की साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में कई चौंकाने वाले फैसले हुए, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को पहली बार उपकप्तान बनाया गया है. केएल राहुल (Kl Rahul) पर कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के चयन से पहले काफी चर्चा हुई थी कि क्या उन्हें टीम में जगह मिलेगी या नहीं.
यह पढे़ं- ब्रेट ली ने अपने ही बेटे को घातक यॉर्कर फेंककर किया बोल्ड, फिर ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2021 के आखिरी दिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम सामने आए. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिट नहीं हो पाए और शिखर धवन को टीम इंडिया में जगह मिली है. हालांकि टीम के चयन से पहले ही शिखर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी शिखर धवन के सेलेक्शन पर कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि धवन की वनडे टीम में शामिल किया गया है. हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शिखर धवन को वनडे टीम में शायद शामिल ना किया जाए. उनका परफॉर्मेंस विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उनके टीम में चुने जाने की उम्मीद काफी कम ही थी लेकिन रोहित शर्मा के इंजरी की वजह से उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है.
वीडियो के कैप्शन में धवन(Shikhar Dhawan) ने लिखा है कि "गेंद को हिट करना हमेशा से पसंद है और एक बार फिर से वही कर रहा हूं". रोहित शर्मा को लेकर बोर्ड कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता इसलिए टीम के सेलेक्शन को लेकर भी देरी हुई, लेकिन अंत में ये पता चला कि वे वनडे सीरीज के लिए एकदम फिट नहीं हैं ऐसे में शिखर धवन ही चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने. इस वीडियो को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि शिखर धवन को पहले ही बता दिया गया था कि रोहित शर्मा के फिट होने पर पूरा भरोसा नहीं है इसलिए वे अफ्रीका के लिए तैयार रहें.
हालांकि शिखर धवन का विजय हजारे ट्रॉफी में भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उनको भारतीय टीम में जगह दी गई है. ऐसा कहा जार रहा है कि ये शिखर धवन के लिए आखरी मौका हो सकता है. 36 साल के हो चुके शिखर धवन ने भारत के लिए 145 वनडे मैच खेले हैं और 45.56 की औसत से 6105 रन बनाए हैं.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं