विज्ञापन
This Article is From May 22, 2020

कुछ ऐसे आम के पेड़ सौरव गांगुली का लिया उनके घर में 'स्ट्रेंथ टेस्ट'

मैदान पर तो सौरव ने न जाने कितनी बार फिटनेस ट्रेनर को स्ट्रेंथ टेस्ट दिया होगा, लेकिन शुक्रवार का स्ट्रेंथ टेस्ट सौरव गांगुली के लिए अलग किस्म का रहा

कुछ ऐसे आम के पेड़ सौरव गांगुली का लिया उनके घर में 'स्ट्रेंथ टेस्ट'
सौरव गांगुली की फाइल फोटो
  • टेस्ट में खरे हुए बीसीसीआई अध्यक्ष
  • लॉकडाउन ने दिया नए टेस्ट का मौका!
  • सचिन बने थे नाई, सौरव बन गए माली!!
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के दौर में क्रिकेटर खुद को अलग-अलग तरह से व्यस्त रखे हुए हैं. और इन क्रिकेटरों की अलग-अलग ढंग से परीक्षा भी हो रही है. और सौरव गांगुली भी इसमें अछूते नहीं हैं! वैसे भी सौरव गांगुली की इस समय बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष कई पहलुओं से परीक्षा चल रही है. कई बड़े फैसलों पर तो उन्हें फैसले लेने ही हैं, वहीं अभी यह भी साफ नहीं है कि उनका कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट आगे बढ़ाएगा या नहीं. बहरहाल, शुक्रवार को एक आम के पेड़ ने बीसीसीआई अध्यक्ष का अच्छा-खासा स्ट्रेंथ टेस्ट लिया और सौरव इसमें पूरी तरह खबर उतरे. 

मैदान पर तो सौरव ने न जाने कितनी बार फिटनेस ट्रेनर को स्ट्रेंथ टेस्ट दिया होगा, लेकिन शुक्रवार का स्ट्रेंथ टेस्ट सौरव गांगुली के लिए अलग किस्म का रहा. ऐसे टेस्ट हालात के कारण पैदा होते हैं या कहें कि जब सिर पर आकर पड़ती है, हर शख्स को ऐसे स्ट्रेंथ टेस्ट देने पड़ते हैं. फिर चाहे सचिन तेंदुलकर या फिर सौरव गांगुली. 

आप देख ही रहे है कि कुछ दिन पहले ही सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन के बाल काटते दिखाई पड़े थे और ये भी उनके लिए एक तरह का टेस्ट ही था, लेकिन गांगुली का टेस्ट ताकत से जुड़ा हुआ था. हुआ यह कि गांगुली के घर पर एक आम का पे़ड़ की टहनियां नीचे गिर गईं. इसके बाद गांगुली ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर पेड़ की भारी-भरकम टहनियों को उठाया, खींचा और एक बार फिर से उसकी पुरानी जगह फिक्स कर दिया. 

जाहिर है कि पेड़ की भारी-भरकम टहनियों को उठाने में अच्छी-खासी ताकत का इस्तेमाल होता है. और इस पूरी प्रक्रिया ने गांगुली की अच्छी खासी प्रक्रिया ली. सौरव को अच्छा-खासा पसीना पेड़ की टहनियों को उसकी पुरानी जगह लगाने में बहाना पड़ा. यही वजह वह है कि बाद में उन्होंने इस 'कार्यवाही' के फोटो ट्विट अकाउंट पर पोस्ट करते मजाकिया अंदाज में लिखा, 'ताकत अपने सर्वोच्च स्तर पर'.

VIDEO: कुछ समय पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com