- भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने
- दूसरा टी20 ओडिशा में खेला जाएगा
- खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 12 जून को बाराबती स्टेडियम ( Barabati Stadium) में होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को ओडिशा पहुंची. दोनों टीमें दोपहर करीब दो बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची और सैकड़ों क्रिकेट प्रशंसक उनके स्वागत के लिये वहां मौजूद थे.
यह पढ़ें- IND vs SA 2ndT20 : जानिए कैसा रहा है ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेट प्रेमी हवाईअड्डे, उनके होटल के बाहर और दोनों जगह के रास्ते में सड़क के दोनों ओर अपने क्रिकेट सितारों की एक झलक पाने के लिये बेताब थे. ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) के सदस्यों ने हवाईअड्डे पर खिलाड़ियों का स्वागत किया. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष बसों में होटल ले जाया गया. रविवार को होने वाले मैच से पहले ओडिशा पुलिस के महानिदेशक एस के बसंल ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ और जिला प्रशासन ने बाराबती स्टेडियम के इंतजाम का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें- IND vs SA: रवि शास्त्री नहीं चाहते कि उमरान मलिक सीरीज में एक भी मुकाबला खेलें, पूर्व कोच की वजह भी जान लें
बसंल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ खिलाड़ियों को ‘फूलप्रूफ' सुरक्षा प्रदान करने, रविवार को मैच के सुचारू आयोजन और शनिवार को अभ्यास के लिये सभी इंतजाम किये जा चुके हैं.
India Vs South Africa T20 Match , Barabati - 2015 #T20Blast #BarabatiStadium #Cuttack pic.twitter.com/x5aAm2Ne5B
— Prashant Sahu ???????? (@suryanandannet) June 10, 2022
'' साल 2015 में हुआ था बवाल- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर साल 2015 में टी20 मैच के दौरान दर्शकों ने उतपात मचा दिया था. इस उतपात के बाद से यहां पर मैच भी काफी कम होने लगे थे. इस मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैदान पर दर्शकों ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दी थीं जिसके चलते मैच को बीच में दो बार रोकना पड़ा था.
मैच से पहले भी टिकट लेने के लिए लगी लाइनों में महिला को आपस में झड़प हो गई जिसके बाद से सुरक्षा के बंदोबस्त और भी मजबूत किए गए हैं. पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए मैदान पर सुरक्षा को और कड़ा किया जा रहा है. भारत दिल्ली में पहले मैच में हारने के बाद सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं