- पहले मैच में नहीं मिला था उमरान मलिक को मौका
- सोशल मीडिया पर फैंस से बहुत ज्यादा नाराज
- क्या शास्त्री की तरह ही सोचता है मैनेजमेंट?
वीरवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जैसे ही भारतीय फाइनल इलेवन सामने आयी, तो सोशल मीडिया पर रोष फैल गया. बड़ी संख्या मे उमरान मलिक (Umran Malik) के समर्थक नाराज थे कि आखिर इस पेसर को पहले टी20 मुकाबले में जगह क्यों नहीं दी गयी. बहरहाल, अब पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने साफ-साफ कह दिया है कि इस युवा गेंदबाज को अभी मौका देना जल्दबाजी होगी. हालांकि, शास्त्री की यह राय दिग्गज गावस्कर के कुछ दिन पहले दिए गए बयान से एकदम उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उमरान को तुरंत ही भारतीय टीम में खिलाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बाबर के पिछली 25 वनडे पारियों के आंकड़े आंखें खोल देने वाले, आखिर क्या करके मानेंगे आजम!
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बहरहाल, शास्त्री ने एक बेवसाइट के डिबेट प्रोग्राम में कहा कि टी-20 में तो उमरान को बिल्कुल भी मौका नहीं देना चाहिए. उमरान को विकसित करने और टीम में बनाए रखने की जरूरत है. और अगर उन्हें खिलाना भी है, तो फिफ्टी-फिफ्टी फौरमेट में खिलाया जाना चाहिए. वैसे उन्हें रेड बॉल के साथ ही दीर्घकालिक क्रिकेट में खिलाया जा सकता है. उमरान को लाल गेंद के साथ तैयार किया जाना चाहिए और देखना चाहिए कि वह कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है. वैसे शास्त्री की यह बात इस तथ्य के भी उलट है क्योंकि जब भी कोई नया खिलाड़ी आता है, तो उसे सबसे पहले टी20 में ही मौका दिया जाता है. इसके बाद ही वनडे और टेस्ट कैप सौंपी जाती है. चलन और परंपरा कुछ ऐसा ही बन पड़ा है.
यह भी पढ़ें: पोंटिंग ने बयां की विराट कोहली की समस्या, पूर्व कंगारू कप्तान बोले कि...
वहीं, इसी डिबेट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने कहा कि उमरान को टीम इंडिया के इर्द-गिर्द होना चाहिए. ऐसा तब भी होना चाहिए, जब वह टीम में भी न हों. मैं सोचता हूं कि उनका अच्छा प्रबंधन किए जाने की जरूरत है. उनका टाइम आएगा. वैसे सीरीज शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने भी उमरान को लेकर विचार व्यक्त किए थे.
द्रविड़ बोले थे कि हां उमरान मलिक एक रोचक गेंदबाज हैं. उसने निश्चित ही तेज और गति के साथ गेंदबाजी की. द्रविड़ ने कहा था कि आईपीएल को बाहर से देखने पर जिस एक और बात ने मुझे रोमांचित किया, वह कई गेंदबाजों का खासी गति के साथ गेंदबाजी करना रहा. निश्चित ही, तीनों फौरमेटों में कोच होने के नाते मैं इस पहलू को टेस्ट क्रिकेट में बदलते हुए भी देखना पसंद करूंगा. लेकिन नेट पर देखने के संदर्भ में उमरान रोचक हैं. आप देख सकते हैं कि उनके भीतर खासी गति है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं