- भारत vs साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज
- दोनों टीमें ओडिशा पहुंच चुकी हैं
- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भारत और साथउ अफ्रीका (Barabati Stadium) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 विकेट से हार चुकी है. भारतीय टीम के नजरिए इसे एक बड़ी हार कहा जा रहा है, क्योंकि भारतीय टीम 200 रन बनाने के बाद किसी भी टी20 मुकाबले में अभी तक नहीं हारी थी. पहली बार ऐसा हुआ है कि इतने रनों को भी भारतीय टीम नहीं बचा सकी. खैर अब समय आ गया है आगे बढ़ने का. सीरीज का अगला मुकाबला 12 जून को ओडिशा के कटक में बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- रिकी पोंटिंग ने बयां की विराट कोहली की समस्या, पूर्व कंगारू कप्तान बोले कि...
भारत के सबसे पुराने मैदानों में से एक रहा है कटक (Cuttack) का यह मैदान. इस मैदान पर अगर सिर्फ टी20 मैचों की बात करें तो पहले खेलने वाली टीमों का औसत स्कोर 136 रहता है जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर सिर्फ 91 रहा है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 180 रहा है जो श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने बनाया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मैदान पर हालांकि अभी तक सिर्फ दो ही टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से सिर्फ एक में भारतीय टीम को ही जीत हासिल हुई है. पहला मुकाबला भारत ने यहां पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था और उसमें हार का सामना करना पड़ा था. साल 2015 में भारतीय टीम ने अफ्रीका के खिलाफ खेले उस मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम उस मैच में सिर्फ 92 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.
यह भी पढ़ें- 36 साल पहले आज ही के दिन भारतीय टीम ने रचा था लॉर्ड्स में इतिहास, कपिल देव ने किया था कमाल
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरा मुकाबला इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 20 दिसंबर 2017 को खेला था जिसमें भारत को 93 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई थी. उस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे और युजवेंद्र चहल को उस मैच प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उस मैच में युजवेंद्र चहल ने 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. भारत के 180 रनों के जवाब में लंका की टीम सिर्फ 87 रनों पर आउट हो गई थी. इसके अलावा इस मैदान पर 19 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है अगर टेस्ट मैचों की बात करें तो यहां सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से एक में भारतीय टीम को जीत हासिल हुए जबकि दूसरा ड्रा रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं