Team India T20 WC Jersey Launched: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह और कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नई जर्सी का अनावरण किया. भारत के आधिकारिक किट पार्टनर एडिडास ने पहले 1 जून से यूएसए और कैरेबियन में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम की जर्सी का खुलासा किया. इस कार्यक्रम का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है.
It is time to welcome our team in new colors.
— BCCI (@BCCI) May 13, 2024
Presenting the new T20I #TeamIndia Jersey with our Honorary Secretary @JayShah, Captain @ImRo45 and official Kit Partner @adidas. pic.twitter.com/LKw4sFtZeR
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, "अब हमारी टीम का नए रंगों में स्वागत करने का समय आ गया है. रोहित शर्मा, जय शाह और आधिकारिक किट पार्टनर एडिडास टीम इंडिया की टी20 जर्सी पेश करते हुए." इस वीडियो में टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी भी नजर आ रही है, जो ब्लू कलर की है. इसके साथ ही इस विश्व कप के लिए टीम इंडिया की ट्रैवल किट भी सामने आई है, जो व्हाइट कलर की है, जिसमें रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं.
30 अप्रैल को, बीसीसीआई ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगा.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं