Team India Scenario to Semifinal: (T20 World Cup) भले ही भारतीय टीमअपने ग्रुप में 3 मैच खेलने के बाद प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर बनी हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश और जिम्बाब्वे (Bangladesh, Zimbabwe) के खिलाफ मैच जीतने में भारत को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इस बार बारिश भारत (Indian Cricket Team) का खेल बिगाड़ सकता है. दरअसल, भारत आज बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड मैच खेलने वाला है , जहां बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 2 नवंबर को एडिलेड में बारिश की उम्मीद है, यदि किस्मत ने भारत को धोखा दिया और यह मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया तो फिर इस ग्रुप में सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प हो जाएगा.
बारिश की वजह से रद्द हुए मैच तो फिर क्या होगा
यदि बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे, जिससे भारतीय टीम का अंक 5 हो जाएगा तो वहीं बांग्लादेश भी 5 अंक के साथ भारत की बराबरी करने में सफल हो जाएगा. वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ अपना आखिरी मैच जीत जाता है तो फिर बांग्लादेश के 7 अंक हो जाएगा. इसके साथ-साथ भारत अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे से जीतता है तो उसके भी 7 अंक हो जाएंगे. ऐसे में रन रेट के आधार पर देखा जाएगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी. वैसे, इस समय रन रेट के आधार पर भारतीय टीम बांग्लादेश से आगे हैं. वर्तमान में भारत का रन रेट +0.844 है तो वहीं बांग्लादेश का -1.533 का है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच भी बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या होगा
इसके अलावा भारतीय टीम अपना आखिरी मैच मेलबर्न में 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. यदि वह मैच भी बारिश की वजह से रद्द हुआ तो फिर भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित दिलचस्प हो जाएगा. ऐसे में भारत के पास 6 अंक ही रह पाएंगे, दूसरी ओर यदि बांग्लादेश, पाकिस्तान को हरा देता है तो टीम बांग्लादेश भारतीय टीम से आगे हो जाएगी, फिर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बता दें कि मेलबर्न में अबतक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से 3 मैच बारिश की वजह से रद्द हुए हैं और एक मैच का फैसला डकबर्थ लुईस नियम के तहत आया है. वहीं, मेलबर्न में ही भारत ने पाकिस्तान को हराया था. ऐसे में देखना होगा कि जिम्बाब्वे और भारत का मैच बारिश की भेंट न चढ़ जाए.
ऐसे पहुंच सकती है टीम इंडिया सेमीफाइनल में
भारतीय टीम के लिए सबसे सरल उपाय अपने आखिरी दोनों मैच में जीत हासिल करना होगा. ऐसा होने से ग्रुप 2 में साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, बांग्लादेश को भारत हरा देता है और साउथ अफ्रीका अहम मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो फिर टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खुल जाएंगे. तब ऐसी स्थिति में भारत को अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराना होगा. वहीं, यदि बांग्लादेश से भारत हारता है तो फिर पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी.
साउथ अफ्रीका से पाकिस्तान जीता तो क्या होगा
पाकिस्तान की टीम यदि साउथ अफ्रीका को हरा देने में सफल रहती है तो फिर भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा. इसके बाद पाकिस्तान अगर अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हरा भी देता है तो नेट रन रेट असर में आएगा. वहीं, बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान दोनों को हरा देता है तो टीम साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी.
Video:फिल्डर ने बाउंड्री लाइन पर की हैरतअंगेज़ कलाबाज़ी , विरोधी टीम भी बजाने लगी तालियां
ऋषभ पंत को मिलेगा मौका, केएल राहुल पर गिरेगी गाज?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं