विज्ञापन

पैसा भी सबसे ज्यादा, स्लॉट भी सबसे ज्यादा, जानें कौन फ्रैंचाइजी है नंबर-1

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को 1220 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी. और अब गेंद यहां से फ्रेंचाइजी टीमों के पाले में होगी कि वे किन खिलाड़ियों के नाम आगे बढ़ाती हैं

पैसा भी सबसे ज्यादा, स्लॉट भी सबसे ज्यादा, जानें कौन फ्रैंचाइजी है नंबर-1
IPL Mini Auction 2027: आईपीएल मिनी ऑक्शन की प्रतीकात्मक तस्वीर
source: X

बीसीसीआई ने बुधवार को अगले महीने गोवा में आयोजित होने वाली  मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल मिलाकर 1220 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. अब इसके बाद बाद फ्रेंचाइजी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से नीलामी के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों के नाम आगे बढ़ाएंगे. नीलामी के लिए खिलाड़ियों के लिए  आखिरी सूची, खिलाड़ियों का सेट 4 दिसंबर को जारी किया जाएगा. बीसीसीआई द्वारा सूची जारी करने के बाद अब फ्रेंचाइजी की स्थिति साफ है कि किस टीम के पास कितने खिलाड़ी हैं. इनमें विदेशी कितने हैं और किस टीम ने अभी तक इन पर कितनी रकम खर्च की है. वहींं, यह भी अब स्पष्ट है कि मिनी ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितना पैसा पर्स  में बचा है. और खरीद के लिए उसके पास उसके कितने भारतीय और  कितने विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध हैं:-

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैट की कीमत में 500% उछाल, विराट को भी पीछे छोड़ा

यह भी पढ़ें: 203 रन की सुनामी के बाद वैभव सूर्यवंशी की बदलेगी किस्मत, ब्रांड वैल्यू में आ सकता इतना बंपर उछाल

बीसीसीआई द्वारा रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची के बाद टीमों की स्थिति

उदाहरण के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पास फिलहाल 19  खिलाड़ी हैं. इसमें से विदेशी 6 हैं, जबकि यह टीम 101.95 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है. जब चेन्नई अगले महीने  मिनी ऑक्शन में उतरेगा, तो उसके खाते में बचे अधिकतम 8 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 28.05 करोड़ रुपये पर्स में होंगे. इसी तरह बाकी टीमों की स्थिति भी सूची में बताई गई है, जिसे आप देखकर डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

फ़्रैंचाइज़ीखिलाड़ियों की संख्याविदेशी खिलाड़ीकुल खर्च की गई राशि (करोड़ ₹ में)उपलब्ध सैलरी कैप (करोड़ ₹ में)उपलब्ध स्लॉट्सविदेशी स्लॉट्स
CSK196101.9528.0562
DC16490.5039.5094
GT226121.258.7532
KKR17588.3541.6583
LSG18582.5547.4573
MI16699.7530.2592
PBKS196111.4018.6062
RCB207115.8514.1551
RR195102.9527.0563
SRH18589.8540.1573
कुल (Total)184551004.40295.606625

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2027, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com