अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की है. इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ मात्र 19 गेंदों में जीतकर ना सिर्फ इतिहास रचा बल्कि ग्रुप बी से सुपर-8 के समीकरण को दिलचस्प बना दिया है. इंग्लैंड ने ओमान को 47 रन पर ढेर कर दिया और 3.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा सबसे कम टीम स्कोर रहा. इस जीत की मदद से इंग्लैंड ने ग्रुप बी में नेट रन रेट में भारी बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, ओमान, नामीबिया के साथ ग्रुप बी में मौजूद इंग्लैंड के अब तीन मैचों में एक जीत एक बार के साथ तीन अंक हैं. बता दें, इंग्लैंड का स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद स्कॉटलैंड ने अपने अगले मुकाबलों में नामीबिया को 5 विकेट और ओमना को सात विकेट से हराकर ना सिर्फ चार महत्वपूर्ण अंक हासिल किए बल्कि अपना नेट रन रेट +2.164 का कर लिया था. स्कॉटलैंड की जीत से इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया था और डिफेंडिंग चैंपियन के लिए सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए जरुरी था कि इंग्लिश टीम अपने आखिरी के दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते ताकि वो नेट रन रेट के मामले में स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ दे.

ओमान के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए खिलाड़ियों की सेलिब्रेशन
Photo Credit: PTI Images
इंग्लैंड कैसे पहुंची सुपर-8 में
ऐसे में इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ मिले मौके को नहीं गंवाया. ओमान के खिलाफ जीत के बाद इंग्लैंड का नेट रन रेट +3.081 का हो गया है और उसका आखिरी मुकाबला 15 जून को नामीबिया के खिलाफ होना है. अगर नामीबिया के खिलाफ इंग्लैंड जीत दर्ज करता है तो उसके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद होगी. नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करते ही इंग्लैंड के पांच अंक हो जाएंगे. हालांकि, इसके बाद भी इंग्लैंड की सुपर-8 में जगह कंफर्म नहीं होगी और उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया का साथ चाहिए होगा.
पांच अंकों के साथ ग्रुप बी में प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड को लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में अगर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली तो इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर यह मैच बारिश के चलते रद्द हुआ या फिर स्कॉटलैंड ने कोई उलटफेर किया तो इंग्लैंड का सफर समाप्त हो जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाना चाहेगी स्कॉटलैंड
Photo Credit: PTI Image
अगरे दौर का इन टीमों ने कटाया टिकट
बता दें, ग्रुप ए से भारत, ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज और ग्रुप डी से बांग्लादेश सुपर-8 के लिए अपनी जगह बना चुके हैं. अमेरिका और पाकिस्तान में से कौन सी टीम ग्रुप ए से सुपर-8 में पहुचेगी, इसका फैसला शुक्रवार को हो जाएगा. जबकि ग्रुप बी से अगले दौर में कौन प्रवेश करेगा यह 16 जून को स्कॉटलैंड और अमेरिका के बीच होने वाले अहम मुकाबले से तय होगा. जबकि 17 जून को बांग्लादेश और नेपाल के बीच मैच से लगभग यह तय हो जाएगा कि ग्रुप डी से कौन सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगा.
यह भी पढ़ें: ग्रुप 'सी' से वेस्टइंडीज के बाद अफगानिस्तान ने कटाया 'सुपर 8' का टिकट, न्यूजीलैंड सहित इन 3 देशों का सपना हुआ चकनाचूर
यह भी पढ़ें: राशिद खान का बड़बोलापन या चेतावनी? 'सुपर 8' में पहुंचते ही कर दी भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं