खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में ग्रुप स्टेज अब इतिहास की बात हो चुका है. और आज शनिवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) के मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप अब सुपर-8 राउंड (super 8 Round) में प्रवेश कर गया है. अब आपको वर्ल्ड कप के इस राउंड में और भी ज्यादा सुपर से ऊपर के स्तर की क्रिकेट देखने को मिलेगी. ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे सहित कुछ टीमों ने खासा चौंकाया है. और इस ग्रुप में भी आप ठीक ऐसी उम्मीद कर सकते हैं. इस दौर की सभी आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है. और हर टीम को अपने ग्रुप में तीन मैच खेलने को मिलेंगे. ज्यादा तो नहीं, लेकिन ग्रुप स्टेज की तुलना में इस राउंड में मैच कुछ अलग नियमों के हिसाब से खेले जाएंगे
मैच में कोई रिजर्व-डे नहीं
ग्रुप स्टेज की तरह ही सुपर-8 राउंड में कोई भी रिजर्व-डे नहीं है. मतलब बारिश आने की सूरत में मैच को अगले दिन ले जाने का कोई प्रावधान नहीं नहीं है. या दो मैच खेला जाएगा या फिर अंक बांटे जाएंगे.
कम से कम इतने ओवर का खेल होना जरूरी है
मैच में परिणाम निकालने के लिए दोनों ही टीमों का कम से कम पांच ओवर खेलना जरूरी है. उदाहरण के तौर पर अगर पहली पारी में खेलने वाली टीम पूरे पांच ओवर खेलती है, तो दूसरी टीम को भी इतने ही ओवर बैटिंग करनी होगी. इसके बाद ही तमाम गणनाएं और समीकरणों के लिए रास्ता बनेगा.

Photo Credit: AFP
न्यूनतम मानक पर इतने बजे मैच शुरू होना अनिवार्य
पांच ओवर के परिणाम के आधार पर किसी भी मैच को हर हाल में 11:10 मिनट तक खत्म हो जाना चाहिए. और इसके लिए यह भी जरूरी है कि मैच हर हाल में 9:45 से लेकर 10:10 मिनट पर शुरू हो.
अगर मैच में देरी या बारिश होती है, तो:
अगर किसी वजह से मैच में देरी होती है, तो अंपायर निर्धारित समय से 90 अतिरिक्त मिनट तक मैच को लेकर जा सकते हैं. मतलब अगर मैच में बारिश आती है, तो आप रात इसका हर हाल में 11:40 मिनट तक खत्म होना जरूरी है. इसके तहत कम से कम 5 ओवरों का मैच 11 -11.10 मिनट पर शुरू होकर 11.40 बजे खत्म होना जरूरी है.
डकवर्थ लुईस नियम
अगर मैच पूरा होने के न्यूनतम मानक यानी दोनों पारी में 5 ओवरों का खेल पूरा होता है, तो विजेता का निर्धारण करने के लिए यहां से डकवर्थ लुईस नियम (DLS) का इस्तेमाल होता है. यह वर्तमान स्कोर और मैच में बचे समय के आधार पर इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं